अध्यात्म

Dev Deepawali 2024 Date: इस साल कब मनाई जाएगी देव दीपावली? जानिए सही तिथि और महत्व

Dev Deepawali 2024 Date: देव दीपावली का त्योहार बनारस में विशेषतौर पर मनाया जाता है। इस दिन गंगा घाट पर हजारों की संख्या में दीपक जलाएं जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं देव दीपवाली का पर्व कब मनाया जाएगा और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Image

Dev Deepawali 2024 Date

Dev Deepawali 2024 Date: देव दीपावली का त्योहार हर वर्ष कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। ये त्योहार बनारस में खासतौर पर मनाया जाता है। देव दीपावली का पर्व देखने और मनाने लाखों की संख्या में लोग देश- विदेश से वाराणसी के गंगा घाट पर आते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार देव दीपावली के दिन ही भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक का वध किया था। देव दीपावली के दिन गंगा घाट पर लाखों की संख्या में दीपक प्रज्वलित किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवता लोग स्वर्ग लोक से धरती लोक पर आते हैं और अपने भक्तों की सारी इच्छाओं की पूर्ति करते हैं। आइए जानते हैं इस साल देव दीपवाल कब मनाई जाएगी और इसके महत्व के बारे में।

Dev Deepawali 2024 Date (देव दीपावली डेट 2024)

देव दीपावली का पर्व कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 15 नवंबर 2024 को सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 16 नवंबर 2024 को मध्यरात्रि में 2 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल देव दीपावली 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी।

Dev Deepawali 2024 Shubh Muhurat (देव दीपावली 2024 शुभ मुहूर्त)

देव दीपावली का त्योहार 15 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन शाम के समय में 5 बजकर 10 मिनट से शाम 7 बजकर 47 मिनट तक देव दीपावली मनाने का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस समय में गंगा घाट पर दिए जलाए जाएंगे।

Dev Deepawali Puja Vidhi (देव दीपावली पूजा विधि)

  • देव दीपावली के दिन सुबह गंगा जल युक्त जल से स्नान करें।
  • इस दिन गंगा स्नान करने का भी विधान है।
  • इसके बाद साफ वस्त्र धारण करें मिट्टी के दीपक में घी या तेल डालकर दान करें।
  • इसके साथ ही इस दिन विधिवत रूप से भगवान विष्णु की पूजा करें।
  • शाम के समय में दीपक जलाएं और दान करें।
  • अंत में मंत्र जाप करें और आरती करें।

Dev Deepawali Mahatav (देव दीपावली महत्व)

शास्त्रों में देव दीपावली के पर्व का बहुत ही अधिक महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस सारे देव- देवता धरती लोक पर धरती वासियों के संग दीवाली का पर्व मनाने आते हैं। हर साल कार्तिक पूर्णिमा की तिथि देवता बनारस के गंगा घाट के किनारे दिए जलाने आते हैं, इसलिए वहां पर ये त्योहार बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन गंगा घाट पर दिए जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article