अध्यात्म

Chhath Puja Upay: संतान प्राप्ति के लिए छठ व्रत के दिन करें ये खास उपाय, भर जाएगी सूनी गोद

Chhath Puja Upay: छठ पूजा का व्रत संतान सुख के लिए भी किया जाता है। इस दिन कुछ उपायों को करने से महिलाएं को संतान सुख की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानें संतान प्राप्ति के लिए छठ पूजा के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Chhath Puja Upay

Chhath Puja Upay: छठ पूजा का व्रत मनोकामना पूर्ति करने वाला सबसे उत्तम व्रत माना जाता है। छठ पूजा के दिन छठी मईया और सूरज देवता की पूजा का विधान है। छठी मैया सूर्य देवता की बहन हैं, इसलिए छठ पर्व में सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। इस व्रत की शुरुआत शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन होता है और इसका समापन सप्तमी तिथि के दिन सूर्योदय के बाद होता है। षष्ठी तिथि के दिन छठ पर्व का संध्या अर्घ्य और सप्तमी तिथि के दिन उषा अर्घ्य दिया जाता है। इस साल छठ व्रत का संध्या अर्घ्य 7 नवंबर 2024 को और उषा अर्घ्य 8 नवंबर 2024 को दिया जाएगा। जिन महिलाओं को संतान की प्राप्ति नहीं होती उनके लिए छठ दिन के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। आइए जानें छठ पूजा के दिन संतान प्राप्ति के लिए किन उपायों को करना चाहिए।

Chhath Puja Upay (छठ पूजा के खास उपाय)

निर्जला व्रत

छठ पूजा का व्रत महिलाओं के द्वारा निर्जला रहकर किया जाता है। ये व्रत पूरे 36 घंटे तक बिना जल ग्रहण किये करना होता है। छठ पूजा का निर्जला व्रत रखने से महिलाओं को संतान सुख की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से शारीरिक बल का भी परीक्षण होता है।

तांबे लौटे में अर्घ्य

छठ पूजा के दिन ढलते सूर्य को तांबे के लौटे में अर्घ्य अर्पित करने से और अगले दिन सुबह अर्घ्य के समय जल अर्पित करने से संतान प्राप्ति की प्रार्थना करें तो इससे संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

दंडव्रत होकर जाएं

छठ व्रत के दिन व्रती महिलाएं शाम और सुबह अर्घ्य के समय में छठ घाट तक दंडव्रत होकर जाएं। ऐसा करने से व्रती की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। इसके साथ ही सूरज देवता से परिवार की शांति के लिए प्रार्थना करें।

गेहूं और गुड़ का दान

छठ पूजा के दिन महिलाएं लाल कपड़े में गेहूं और गुड़ को बांधकर गरीबों में दान करें। ऐसा करने से व्रती की सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article