LIVE

चंद्र ग्रहण की समाप्ति कब होगी, जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

चंद्र ग्रहण की समाप्ति कब होगी, जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

चंद्र ग्रहण की समाप्ति कब होगी, जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

साल का दूसरा ग्रहण और पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 की रात 8.45 बजे से लग चुका है। इस ग्रहण का नाम दिया गया है उपच्छाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse 2023)। आपने पूर्ण चंद्र ग्रहण (Full Moon Eclipse) और आंशिक चंद्र ग्रहण के बारे में तो सुना होगा लेकिन इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण (Upchaya Chandra Grahan) के बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं। खगोल विज्ञान के अनुसार जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं और जब पृथ्वी की परछाई सीधी चंद्रमा पर न पड़े तो इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं।

Chandra Grahan 2023 City Wise Time Check Here

सरल शब्दों में समझें तो उपच्छाया चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2023) उस घटना को कहते हैं जब चंद्रमा पृथ्वी की उपच्छाया में प्रवेश करके उपच्छाया शंकु से ही बाहर निकल जाता है और वो पृथ्वी की वास्तविक छाया भूभा में प्रवेश नहीं कर पाता है। इस स्थिति में चंद्रमा का बिंब केवल धुंधला पड़ता है, काला नहीं होता है। ये ही उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण के अद्भुत नजारे को आप टेलीस्कोप के जरिए देख सकते हैं। इससे ये स्पष्ट दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग आप विभिन्न यूट्यूब चैनलों के माध्यम से देख सकते हैं। NASA और Timeanddate.com पर चंद्र ग्रहण को लाइव प्रसारित किया जाएगा।

MAY 05, 2023 21:05 IST

Chandra Grahan 2023 Live Streaming: चंद्र ग्रहण कहां देखें लाइव

चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग आप विभिन्न यूट्यूब चैनलों के माध्यम से देख सकते हैं। NASA और Timeanddate.com पर चंद्र ग्रहण को लाइव प्रसारित किया जाएगा।
MAY 05, 2023 19:28 IST

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा

साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत, पाकिस्तान, नेपाल, मॉरीशस और सिंगापुर, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, हिन्द महासागर, प्रशान्त महासागर, अटलान्टिक महासागर और अन्टार्कटिका में दिखाई देगा। ये ग्रहण उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई नहीं देगा।
MAY 05, 2023 19:10 IST

Chandra Grahan 2023 Me Kya Na Kare: चंद्र ग्रहण लगने पर क्या न करें

चंद्र ग्रहण के समय भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण काल में खाना खाने से स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ता है।
MAY 05, 2023 18:33 IST

चंद्र ग्रहण के उपाय

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) के दौरान चंद्र देव के बीज मंत्र का जाप करना बहुत लाभदायक होता है। इनका बीज मंत्र है- ॐ‌ श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्रमसे नमः। यदि हम हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण की बात करें तो यह सदैव पूर्णिमा तिथि को लगता है और इस बार वर्ष 2023 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगने वाला है। चंद्र ग्रहण को हम अनेक रूपों में देख सकते हैं।
MAY 05, 2023 18:12 IST

Chandra grahan Me Kya Na Kare: चंद्र ग्रहण में क्या न करें

  • चंद्र ग्रहण का सूतक लगने से लेकर ग्रहण के समाप्त होने तक कोई भी शुभ काम नहीं करने चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन खाना और पकाना दोनों ही मना होता है।
  • चंद्र ग्रहण के समय शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए।
  • ग्रहण के समय मूर्ति पूजा भी नहीं करनी चाहिए।
  • ग्रहण के समय मंदिर के कपाट बंद कर देने चाहिए।
  • ग्रहण के समय तुलसी के पौधे को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
  • ग्रहण के समय सोने से बचना चाहिए।
  • ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह की धारदार वस्तु जैसे चाकू, कैंची, सुई आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए।
MAY 05, 2023 17:45 IST

Chandra Grahan 2023 Ka Tula Rashi Per Prabhav: चंद्र ग्रहण के दौरान तुला वाले करें ये उपाय

तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इस राशि के जातकों को ग्रहण के समय या बाद में घी, सब्जियां, इत्र, फल, फूल, गेहूं, चावल, कपूर, चीनी, कपड़े आदि चीजों का दान करना शुभ रहेगा। यह ग्रहण के प्रभाव को कम करेगा और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
MAY 05, 2023 17:01 IST

Chandra Grahan 2023 Effects On Zodiac Sign: चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

Chandra Grahan 2023 Effects On Zodiac Sign: चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
साल का पहला चंद्र ग्रहण आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा जानने के लिए यहां क्लिक करें (Chandra Grahan Effects On Zodiac)
MAY 05, 2023 16:49 IST

चंद्र ग्रहण की कथा Chandra Grahan ki Katha

असुरों ने भी भगवान विष्णु के इस प्रस्ताव को स्वीकार किया। विष्णु भगवान ने अमृत कलश का समान रूप से बटवारा करने के लिए देवों और असुरों को अलग-अलग पंक्तियों में बिठा दिया। इस बीच दैत्यों की पंक्ति में मौजूद स्वर्भानु नामक राक्षस को लगा कि उनके साथ कुछ तो गलत हो रहा है। उस दैत्य को आभास हो रहा था कि मोहिनी के भेष में दानवों के साथ कोई धोखा किया जा रहा है। इसके पश्चात वो चुपचाप दानवों की पंक्ति से हटकर देवताओं की पंक्ति में सूर्य और चंद्रमा के पास जाकर बैठ गया। जैसे ही स्वर्भानु के हाथ अमृत पान लगा, सूर्य और चंद्र देव ने उसे पहचान लिया। इसकी सूचना देवों ने विष्णु जी को दे दी। यह सुनते ही विष्णु भगवान क्रोधित हो गए और उन्होंने अपने सुदर्शन चक्र से दैत्य स्वर्भानु का गला काट दिया। सुदर्शन चक्र जब तक स्वर्भानु का गला काट पाता, उससे पहले ही उसके गले से अमृत नीचे उतर गया था। इससे उसकी मृत्यु नहीं हुई। परंतु, उसका शरीर दो भागों में बंट गया। सिर वाला भाग राहु और धड़ वाला भाग केतु के नाम से जाना जाने लगा। तभी से राहु-केतु सूर्य-चंद्रमा को अपना शत्रु मानते हैं और पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को ग्रस लेते हैं। इसी वजह से चंद्र ग्रहण लगता है।
MAY 05, 2023 16:11 IST

What Should Not To Do During Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए

What Should Not To Do During Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए
चंद्र ग्रहण के समय खाना नहीं खाना चाहिए, खाना बनाना भी नहीं चाहिए, सोना नहीं चाहिए, शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए, नहाना नहीं चाहिए, शुभ काम नहीं करने चाहिए

MAY 05, 2023 15:43 IST

Chandra Grahan 2023 Time: रात 8.45 से लगेगा चंद्र ग्रहण, ग्रहण की समाप्ति पर मेष राशि वाले इन चीजों का करें दान

मेष राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। ऐसे में मेष राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण पर गेहूं, गुड़, मसूर दाल, चंदन, सोना और लाल फूल का दान करना लाभप्रद है।
MAY 05, 2023 15:26 IST

Today Chandra Grahan Timing In Karnatka: चंद्र ग्रहण कर्नाटक में किस समय दिखाई देगा

चंद्र ग्रहण 2023 (Chandra Grahan 2023) कर्नाटक में रात 8 बजकर 45 मिनट से लगना शुरू होगा और इसकी समाप्ति करीब रात 1 बजे होगी।
MAY 05, 2023 15:10 IST

चंद्र ग्रहण 2023: चांद के आकार में नहीं होगा कोई बदलाव

आज उपच्छाया चंद्र ग्रहण है, जिसमें चांद के आकार में कोई बदलाव नहीं देखा जाता है। साथ साथ बता दें कि ऐसे ग्रहण में केवल चांद पर हल्की सी धुंध या कोई धुएं की परत जैसी नज़र आती है। इस ग्रहण पृथ्वी पर चांद की सीधी छाया नहीं पड़ती है।
MAY 05, 2023 14:37 IST

Chandra Grahan 2023: 5 मई के चंद्र ग्रहण का ज्योतिष महत्व

वैसे तो ग्रहण का धार्मिक महत्व बहुत खास होता है, लेकिन आज के दिन वाले उपच्छाया चंद्र ग्रहण का ज्योतिष के अनुसार अत्यधिक महत्व नहीं होगा। हालांकि राशि जातकों पर इसके हल्के फुल्के अलग अलग प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
MAY 05, 2023 13:37 IST

चंद्र ग्रहण 2023: क्या भारत में दिखेगा ग्रहण

बादल न होने पर भारत में आसानी से चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। क्योंकि इस ग्रहण से बहुत नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है, इसलिए आप इसे कुछ हद तक आंखों से देख सकते हैं।
MAY 05, 2023 13:05 IST

चंद्र ग्रहण 2023: ग्रहण में करें इन सिद्ध मंत्रों का जाप

ग्रहण के दौरान सभी जातक गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के साथ ही साथ मां बगलामुखी के मंत्र, चंद्रमा देव के मंत्र और शिव चालिसा का पाठ कर सकते हैं।
MAY 05, 2023 12:39 IST

Chandra Grahan 2023: यूट्यूब पर देख सकते हैं लाइव

घर बैठे चंद्र ग्रहण 2023 देखने के लिए आप NASA के यूट्यूब चैनल समेत रॉयल ऑबजर्वेटरी ग्रीनविच और टाइम एंड डेट डॉट कॉम जैसे चैनल्स पर लाइव अपडेट देख सकते हैं।
MAY 05, 2023 12:02 IST

Chandra Grahan 2023: साल 2023 में कुल 4 ग्रहण

एक सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 20 अप्रैल 2023 को लगा था, जबकि पहला चंद्र ग्रहण आज यानी 5 मई को लग रहा है। वहीं, दूसरा चंद्र ग्रहण 5 मई को और साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को और साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को है। भारत में नई दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे कुछ ऐसे शहर हैं जहां चंद्र ग्रहण का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।
MAY 05, 2023 11:22 IST

Chandra Grahan 2023: पाचन हो सकता है खराब

ग्रहण मनुष्य के पाचन क्रिया को भी प्रभावित करता है। यही कारण है कि ग्रहण के दौरान खाने-पीने पर सख्त मनाही होती है। इतना ही नहीं चंद्र ग्रहण के दौरान पके हुए भोजन को भी नहीं खाया जाता है। अगर इसे ग्रहण के बाद खाना है तो इसमें तुलसी का पत्ता डाल दिया जाता है। क्योंकि ग्रहण के दौरान उत्पन्न हानिकारण किरणें भोजन और पानी को दूषित कर देती है। ऐसा खाना खाने से पाचन क्रिया पर असर पड़ता है और अपच की समस्या हो सकती है।
MAY 05, 2023 11:01 IST

Chandra Grahan 2023: बच्चों का रखें खास ख्याल

चंद्र ग्रहण के दौरान सोने और खाने की मनाही होती है। लेकिन छोटे बच्चे ज्यादा देर तक भूखे नहीं रह सकते। क्योंकि बच्चे खेलते-कूदते रहते हैं। इसलिए उन्हें बड़े लोगों की अपेक्षा थोड़ी-थोड़ी देर में खाने-पीने की चीजें देनी चाहिए। इसके अलावा दूध पीते बच्चे या नवजात शिशु को भी ग्रहण के दौरान भूखा ना रखें और उन्हें प्रर्याप्त नींद लेने दें।
MAY 05, 2023 10:40 IST

Chandra grahan: चंद्र ग्रहण के प्रकार

चंद्र ग्रहण तीन प्रकार का होता है। पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण यानी जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी पूर्ण रूप से आ जाती है, इस स्थिति में पृथ्वी चंद्रमा को पूर्ण रूप से ढक लेती है, इसे सुपर ब्लड मून भी कहा जाता है। दूसरा आंशिक चंद्र ग्रहण होता है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी पूर्ण रूप से ना आकर उसकी छाया चंद्रमा के कुछ हिस्सों पर पड़ती है तो इसे आंशिक चंद्र ग्रहण कहा जाता है। वहीं तीसरा उपच्छाया चंद्र ग्रहण होता है, इस स्थिति में सूर्य चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में ना होकर पृथ्वी की छाया चांद पर पड़ती है।