Chandra Grahan 2022 Date And Time: साल का आखिरी ग्रहण होगा चंद्र ग्रहण। जो कार्तिक पूर्णिमा के दिन यानी 8 नवंबर को लगने जा रहा है। पंचांग अनुसार ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो भरणी नक्षत्र और मेष राशि में लगेगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह ही जाती है। भारत में पूर्ण ग्रहण केवल पूर्वी भागों से दिखाई देगा जबकि देश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक ग्रहण दिखाई देगा। जानिए इस चंद्र ग्रहण के बारे में कुछ जरूरी बातें।
चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा
चंद्र ग्रहण 2022 डेट और टाइम (Chandra Grahan 2022 Date And Time)
चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। इसकी शुरुआत शाम 5 बजकर 32 मिनट से होगी और समाप्ति शाम 6 बजकर 18 मिनट पर। उपच्छाया में पहला स्पर्श दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर होगा और उपच्छाया में अंतिम स्पर्श शाम 7 बजकर 25 मिनट पर होगा। सूतक काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा और समाप्ति 06 बजकर 18 मिनट पर होगी।
कहां दिखाई देगा ग्रहण: ये चन्द्र ग्रहण मुख्यतः उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में पूर्ण ग्रहण केवल पूर्वी भागों से दिखाई देगा। कोलकाता, सिलीगुड़ी, रांची, गुवाहाटी, पटना कुछ लोकप्रिय शहर हैं जहां पूर्ण चन्द्र ग्रहण दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण इन राशियों के लिए शुभ
धनु राशि- आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आमदनी में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। धन का संचय करने में आप कामयाब रहेंगे।
कुंभ राशि- इस राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का बुरा असर नहीं पड़ेगा बल्कि इस दौरान आपको करियर में तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे।
मकर राशि- कार्यक्षेत्र में बदलाव का मौका मिलेगा जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा। क्योंकि इस दौरान आपकी इनकम बढ़ने के प्रबल आसार रहेंगे।
