Chaitra Navratri 2024 Parana Time: चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण कब और कैसे करें? यहां जानें पूरी विधि विस्तार से

Chaitra Navratri 2024 Parana Time, Muhurat, Vidhi: चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण कब करें? अगर आप भी इस चीज को लेकर कन्फ्यूज हैं तो बता दें कि इस व्रत का पारण आप अष्टमी या नवमी किसी भी दिन कर सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि अष्टमी और नवमी पर पारण करने का समय और विधि क्या रहेगी।

Chaitra Navratri 2024 Parana Time, Muhurat, Vidhi (चैत्र नवरात्रि पारण समय 2024): जो भक्त नवरात्रि में माता रानी का व्रत रखते हैं उनके लिए पारण करना जरूरी माना जाता है। जो लोग अष्टमी पर कन्या पूजन करते हैं वे अपना व्रत इसी दिन खोल लेते हैं तो वहीं जो लोग नवमी के दिन कन्या पूजते हैं वे नवमी पर ही व्रत खोलते हैं। अब सवाल ये आता है कि नवरात्रि व्रत का पारण कैसे करना चाहिए और इस साल अष्टमी-नवमी पर पारण का समय क्या रहेगा। इसके बारे में जानते हैं।

End of Feed