अध्यात्म

Budh Gochar 2024 June: 29 जून तक मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे बुध, इन राशिवालों को रहना होगा सावधान

Budh Gochar 2024 June: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह इस समय में मिथुन राशि में विराजमान हैं। बुध का स्वराशि में रहना कुछ राशि के जातक को के लिए नुकसान दायक हो सकता है। आइए जानते हैं बुध गोचर से किन राशि के जातक को सावधान रहना होगा।

Image

Budh Gochar 2024

Budh Gochar 2024 June: ज्योतिष शास्त्र में हर एक ग्रह गोचर का खास महत्व होता है। बुध देव को वाणी और बुद्धि का कारक माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है वो लोगों का वाक्य शौली बहुत ही अच्छी होती है। इस समय ग्रहों के राजकुमार बुध देव अपनी स्वराशि मिथुन राशि में विराजमान हैं। बुध 29 जून 2024 तक मिथुन राशि में ही रहने वाले हैं। बुध के मिथुन राशि में रहने के कारण कुछ राशि के जातक को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन राशि वालों को बहुत सारी समस्या एक साथ घेर सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशि के जातक को इससे नुकसान हो सकता है।

इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

कर्क राशि

बुध गोचर के कर्क राशि के जातक को अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस समय में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ आप सेहत को लेकर भी परेशान रहेंगे। आपके ऊपर खर्चे का दबाब भी पड़ सकता है। इस दौरान आपको बिजनेस में भी नुकसान देखने को मिल सकता है। किसी फालतू के वाद- विवाद में पड़ने से बचें।

वृश्चिक राशि

29 जून तक वृश्चिक राशि के जातक को संभलकर रहना होगा। इस समय में आपको धन की हानि हो सकती है। इस दौरान आपका जीवनसाथी के साथ भी तनाव बढ़ सकता है। आपको बिजनेस में भी नुकसान देखने को मिल सकता है। इस समय में आप किसी भी यात्रा पर जाने से बचें।

मकर राशि

बुध गोचर मकर राशि के जातक के लिए ठीक साबित नहीं होगा। 29 जून तक आपको सेहत से संबंधित परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस समय में आपको बेवजह गुस्सा आ सकता है। आप अपने करियर को लेकर भी परेशान रह सकते हैं। इस दौरान किसी से वाद- विवाद हो सकता है। फालतू के झगड़े में पड़ने से बचें।

मीन राशि

मीन राशि के जातक को 29 जून तक बहुत सारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको काम को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही बिजनेस में आपको हानि हो सकती है। आपको इस समय में मानसिक परेशानी का सामना भी करना होगा। जीवनसाथ के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं, इसलिए सोच समझकर ही कोई बात करें।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article