अध्यात्म

अब लगेगी इन 5 राशियों की लॉटरी, सेनापति के नक्षत्र में पहुंचेंगे राजकुमार

Budh Gochar 2026 : 25 मई की रात ग्रहों के राजुकमार बुध ग्रहों के सेनापति मंगल के नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। इसके चलते कुछ राशियों को बेहतरीन धन लाभ मिलने के पूरे संकेत हैं।

Image

बुध बदलेंगे नक्षत्र

Budh Gochar 2026 : 25 मई 2026 को रात 11 बजकर 49 मिनट पर बुध ग्रह मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस समय बुध वृषभ राशि में मौजूद हैं और 29 मई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, शिक्षा, कम्युनिकेशन, गणित और तर्क का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं मृगशिरा नक्षत्र को खोज, जिज्ञासा, नए अवसर और मानसिक सक्रियता का प्रतीक माना जाता है। मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं। ऐसे में बुध और मंगल की यह युति कई राशियों के लिए करियर, व्यापार, शिक्षा और धन के मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकती है। खासतौर पर जो लोग मीडिया, मार्केटिंग, लेखन, शिक्षा, आईटी, बैंकिंग और बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें इस गोचर का अधिक लाभ मिल सकता है।

बुध के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश का ज्योतिषीय महत्व

ज्योतिष के अनुसार जब बुध मृगशिरा नक्षत्र में आते हैं, तब व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता बढ़ सकती है। नए आइडिया मिल सकते हैं और रुके हुए कामों में गति आ सकती है। इस दौरान लोग नई योजनाओं पर तेजी से काम करते हैं। बिजनेस में बातचीत और नेटवर्किंग का फायदा मिलता है। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी यह समय अच्छा माना जाता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर काफी लाभकारी माना जा रहा है, क्योंकि बुध अभी आपकी ही राशि में मौजूद हैं। इससे आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत हो सकती है। व्यापार में नए अवसर मिलने के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग बिजनेस विस्तार की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रह सकता है। आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल भी सकारात्मक रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी खुद बुध हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए बेहद खास माना जा रहा है। 29 मई को बुध आपकी राशि में भी प्रवेश करेंगे, जिससे इसका प्रभाव और बढ़ जाएगा। करियर में नए अवसर मिलने की संभावना है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। मीडिया, लेखन, आईटी, शिक्षा और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा और पढ़ाई में फोकस बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में भी सुधार देखने को मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में लाभ देने वाला साबित हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने के योग बन सकते हैं। अगर आप लंबे समय से किसी योजना पर काम कर रहे थे, तो अब उसमें सफलता मिलने की संभावना बढ़ सकती है। बिजनेस में नए संपर्क लाभ देंगे और समाज में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। राजनीति, प्रशासन और नेतृत्व से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अच्छा माना जा रहा है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर भाग्य और करियर दोनों को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। बिजनेस में विस्तार हो सकता है और विदेश से जुड़े कामों में लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में धार्मिक माहौल बना रहेगा और किसी शुभ यात्रा का योग भी बन सकता है। मानसिक तनाव में कमी आएगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक मामलों में राहत देने वाला साबित हो सकता है। निवेश और साझेदारी वाले कामों में फायदा मिलने की संभावना है। बिजनेस करने वाले लोगों को नए क्लाइंट या नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में सराहना मिल सकती है। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। यात्रा से लाभ मिलने के संकेत हैं। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें भी सकारात्मक खबर मिल सकती है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article