Buddha Purnima 2024 Date, Quotes In Hindi: बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार प्रत्येक वर्ष वैशाख पूर्णिमा (Vaishakha Purnima 2024) के दिन मनाया जाता है। कहते है ये वही दिन है जब भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था और उन्हें ज्ञान की प्राप्ति भी इसी दिन हुई थी। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा, पीपल पूर्णिमा इत्यादि नामों से भी जाना जाता है। इस पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की भी पूजा होती है। श्रद्धालु इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इस शुभ अवसर पर देखें भगवान गौतम बुद्ध के अनमोल वचन।
Buddha Purnima 2024 Date, Quotes In Hindi
बुद्ध पूर्णिमा संदेश (Buddha Purnima Quotes In Hindi)
-घृणा को घृणा से खत्म नहीं किया जा सकता है, बल्कि इसे प्रेम से ही खत्म किया जा सकता है जो की एक प्राकृतिक सत्य है।
-जो बीत गया उसमें नहीं उलझना चाहिए और ना ही भविष्य को लेकर ज्यादा चिंतित रहना चाहिए, बल्कि हमें वर्तमान में ही जीना चाहिए। यही खुशी से जीने का रास्ता है।
-वह जो पचास लोगों से प्रेम करता है, उसके पचास संकट हैं. वो जो किसी से प्रेम नहीं करता, उसके एक भी संकट नहीं हैं।
गौतम बुद्ध कोट्स (Buddha Quotes In Hindi)
-आप चाहें जितनी किताबें पढ़ लें, कितने भी अच्छे प्रवचन सुन लें, उनका कोई फायदा नहीं होगा, जब तक कि आप उनको अपने जीवन में नहीं अपनाते।
-जैसे बिना आग के मोमबत्ती नहीं जल सकती है, ठीक उसी तरह बिना आध्यात्मिक ज्ञान के इंसान नहीं रह सकता है।
गौतम बुद्ध कोट्स (Gautam Buddha Quotes)
-जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर स्वयं पर विजय प्राप्त करना है। यदि स्वयं पर विजय प्राप्त कर लिया तो फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी। इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता।
-संतोष सबसे बड़ा धन है, वफादारी सबसे बड़ा संबंध है और स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है।
-जिस तरह से एक जलता हुआ दिया हजारों लोगों को रौशनी देता है, ठीक उसी प्रकार खुशियां बाटने से आपस में प्यार बढ़ता है।
-आपके पास जो कुछ भी है, उसे बढ़ा-चढ़ा कर मत बताइए और ना ही दूसरों से ईर्ष्या कीजिए।
