Triple Trigrahi Yoga: मई का महीना ग्रह-गोचरों के हिसाब से काफी खास दिखाई दे रहा है। इस महीने एक के बाद एक ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। तो वहीं अब ‘ट्रिपल त्रिग्रही योग’ का निर्माण होने जा रहा है। इस समय बृहस्पति देव और सूर्य देव वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं तो 19 मई से शुक्र देव भी इसी राशि में आ जायेंगे। इन तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। जो कुछ राशि वालों को अपार समृद्धि और सफलता दिलाएगा। जानिए किन राशि वालों को त्रिग्रही योग का फायदा मिलेगा।
त्रिग्रही योग इन राशियों की चमकाएगा किस्मत
मेष राशि
इस योग से मेष राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपके सपने पूरे होंगे। आपकी आमदनी बढ़ेगी। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों ही नहीं व्यापारियों को भी मोटा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। करियर आसमान छुएगा।आपको आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलगा। इस दौरान आप प्रॉपर्टी आदि में निवेश कर सकते हैं।
वृषभ राशि
ट्रिपल त्रिग्रही योग से आपकी किस्मत चमक उठेगी। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी मज़बूत होगी। आप पैसों की बचत कर पाने में भी सफल रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य के लिए भी अनुकूल समय है। नौकरी में पदोन्नति और वेतन बढ़ने का शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए ट्रिपल त्रिग्रही योग मंगलकारी सिद्ध होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश किए गए पैसों से भी लाभ होगा। भाग्य चमकेगा। शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए भी समय अनुकूल है।
