LIVE

Karwa Chauth 2021 Moonrise Time: देश में दिखा करवा चौथ का चांद, महिलाओं ने अर्घ्य देकर तोड़ा व्रत

Karwa Chauth 2021 Moonrise Time Today (आज चांद निकलने का समय क्या है 2021 | आज चांद कब निकलेगा 2021): करवा चौथ के दिन चंद्र दर्शन के बिना व्रत पूर्ण नहीं होता है। इस बार 24 अक्‍टूबर को दिल्ली-एनसीआर में चांद निकलने का समय 8 बजकर 8 मिनट है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Oct 25, 2021, 09:29 IST
Follow on Google News
Karwa Chauth 2021 Moonrise Time: देश में दिखा करवा चौथ का चांद, महिलाओं ने अर्घ्य देकर तोड़ा व्रत

Karwa Chauth 2021 Moonrise Time: करवा चौथ के दिन चंद्रमा के दर्शन एवं पूजन का विशेष महत्‍व होता है। चांद को अर्घ्‍य देने के बाद ही व्रत खोला जाता है। इस बार करवा चौथ 24 अक्‍टूबर, रविवार के दिन है। इसके अलावा इस बार करवा चौथ पर विशेष संयोग भी बन रहा है। ज्‍योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार करवा चौथ पर चंद्रमा अपने सर्वप्रिय नक्षत्र रोहिणी में उदित होंगे जो अत्यंत शुभ माना जाता है। यह संयोग पांच साल बाद बन रहा है।

करवा चौथ पर पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्तूबर 2021 को शाम के समय यानी 06 बजकर 55 मिनट से लेकर रात के लगभग 9 बजे तक रहेगा। इसके अलावा करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात के 8 बजकर 12 मिनट पर रहेगा। हालांकि चंद्रोदय का समय अलग अलग शहरों के अनुसार अलग हो सकता है।

OCT 24, 2021 21:46 IST

चांद का हुआ दीदार, महिलाओं ने तोड़ा व्रत

देश में अलग अलग हिस्सों में अब चांद का दीदार हो चुका है और महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करना भी कर लिया है। चंद्र देव को अर्घ्य देकर पति का चेहरा छलनी में देखकर विवाहित स्त्रियों ने अपने व्रत तोड़े।

OCT 24, 2021 21:45 IST

मौसम खराब होने पर ये करें

चंद्रमा ना देख पाने पर उपाय: अगर खराब मौसम या किसी अन्य कारण से आप चांद नहीं देख पा रही हैं तो इसके कई उपाय हैं। फोन पर किसी जगह निकले चांद की फोटो मंगवाकर, या भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा को अर्घ्य देकर, या प्लेट पर सफेद चंदन से चंद्रमा बनाने के साथ अर्घ्य देकर, या फिर पूर्व दिशा की ओर चेहरा करके अर्घ्य देकर महिलाएं अपने व्रत को संपन्न कर सकती हैं।

OCT 24, 2021 20:55 IST

प्रयागराज में भी हुए चंद्रमा के दर्शन

संगम नगरी प्रयागराज में भी चंद्रमा के दर्शन हो गए हैं और यहां महिलाओं ने अर्घ्य देने के साथ पति का छलनी से चेहरा देखकर अपना व्रत खोलना शुरू कर दिया है। शहर में करवा चौथ पर्व की अच्छी रौनक देखने को मिल रही है।

OCT 24, 2021 20:41 IST

असम के गुवाहाटी में दिखा चांद, देखें वीडियो

असम के गुवाहाटी में चांद दिखने के बाद महिलाओं ने करवाचौथ मनाया और इसकी तस्वीरें यहां देखिए।
OCT 24, 2021 20:39 IST

यूपी-लखनऊ, आगरा, मेरठ, अलीगढ़ और नोएडा में

लखनऊ: 07.56 pm
आगरा: 08.07 pm
मेरठ: 08.05 pm
अलीगढ़: 08.06 pm
नोएडा: 08.07 pm

OCT 24, 2021 20:33 IST

बिहार - पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में चांद का समय

पूर्णिया: 7 बजकर 32 मिनट
मुजफ्फरपुर: 7 बजकर 39 मिनट
पटना: 7 बजकर 42 मिनट
गया: 7 बजकर 44 मिनट पर
भागलपुर: 7 बजकर 35 मिनट

OCT 24, 2021 20:30 IST

यूपी- उन्नाव, लखीमपुर, हाथरस और बांदा में कब दिखेगा चांद?

बांदा - 8 बजकर 2 मिनट पर
हाथरस - 8 बजकर 7 मिनट पर
उन्नाव - 7 बजकर 59 मिनट पर
लखीमपुर - 7 बजकर 54 मिनट पर
पीलीभीत - 7 बजकर 56 मिनट पर

OCT 24, 2021 19:58 IST

करवा चौथ का चांद नहीं दिखने पर क्या करें?

हमने नीचे आपको अलग अलग शहरों में चांद निकलने के समय बताए हैं लेकिन एनसीआर और कुछ अन्य हिस्सों में मौसम की खराबी के चलते चांद दिखने में परेशानी हो सकती है, ऐसे में शास्त्रों के अनुसार कुछ उपाय किए जा सकते हैं।

यदि मौसम की खराबी या अन्य किसी कारण से चंद्रमा का दर्शन नहीं हो पा रहा है तो सुहागन महिलाएं भगवान शिव के मस्तक पर मौजूद रहने वाले चंद्र के दर्शन करके भी अर्घ्य दे सकती हैं। इसके अलावा प्लेट पर चावल अथवा सफेद चंदन से चंद्रमा की आकृति बनाकर भी चंद्रदेव की अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया जा सकता है।

OCT 24, 2021 19:33 IST

सभी महानगरों और प्रमुख शहरों में चांद दिखने का अनुमानित समय

दिल्ली- 08 बजकर 08 मिनट
मुंबई- 08 बजकर 47 मिनट
कोलकाता- 07 बजकर 36 मिनट
बेंगलुरु- 08बजकर 39 मिनट
लखनऊ- 07 बजकर 56 मिनट
जयपुर- 08 बजकर 17 मिनट

आगरा- 08 बजकर 07 मिनट
मेरठ- 08 बजकर 05 मिनट
गोरखपुर- 07 बजकर 47 मिनट
मथुरा- 08 बजकर 08 मिनट

सहारनपुर- 08 बजकर 03 मिनट
रामपुर- 8 बजे
इटावा- 08 बजकर 05 मिनट
फर्रुखाबाद- 08 बजकर 01 मिनट
 

जौनपुर- 07 बजकर 52 मिनट
देहरादून- 8 बजे
पटना- 7 बजकर 42 मिनट
बरेली- 07 बजकर 59 मिनट

OCT 24, 2021 19:15 IST

इटावा, फर्रुखाबाद और जौनपुर में चंद्र उदय का समय

इटावा- 08 बजकर 05 मिनट
फर्रुखाबाद- 08 बजकर 01 मिनट
जौनपुर- 07 बजकर 52 मिनट

OCT 24, 2021 18:48 IST

गोरखपुर, सहारनपुर, रामपुर और बरेली में चांद का समय

गोरखपुर: 7:47 pm
सहारनपुर: 8:03 pm
रामपुर: 8:00 pm
बरेली: 7:59 pm

OCT 24, 2021 18:22 IST

मथुरा, आगरा और अलीगढ़ में कब दिखेगा चांद?

मथुरा: 8 बजकर 08 मिनट

आगरा: 8 बजकर 07 मिनट

अलीगढ़: 8 बजकर 06 मिनट

OCT 24, 2021 15:53 IST

एनसीआर क्षेत्र में चांद के दीदार में हो सकता है इंतजार

दिल्ली और नोएडा सहित एनसीआर के क्षेत्र में आसमान में बादल छा गए हैं और हल्की बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की महिलाओं को चांद के दीदार में इंतजार का सामना करना पड़ सकता है।

OCT 24, 2021 15:32 IST

करवा चौथ में चंद्रमा का महत्व

करवा चौथ का त्योहार चंद्र कैलेंडर में कार्तिक महीने के चौथे दिन पड़ता है, और चंद्रमा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि इसे देखने के बाद ही लोग अपना उपवास तोड़ सकते हैं। यदि चंद्रमा दिखाई नहीं देता है, तो प्रतीकात्मक संकेत के रूप में, वैसे भी उपवास तोड़ा जाता है लेकिन ऐसा भी तब होता है जब लोगों को इसके प्रकट होने के सही समय के बारे में पता चलता है।

OCT 24, 2021 14:37 IST

करवा चौथ चंद्रोदय का मुहूर्त और संभावित समय

इस साल यह पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। उपवास का समय सुबह 6.27 बजे से शाम 8.07 बजे तक और पूजा का मुहूर्त शाम 5.43 बजे से शाम 6.59 बजे तक है। रात 8.07 बजे के बाद किसी भी समय चंद्रोदय होने की संभावना है।

OCT 24, 2021 13:30 IST

अलग अलग शहरों में चांद निकलने का समय

दिल्ली- 08 बजकर 08 मिनट
मुंबई- 08 बजकर 47 मिनट
बेंगलुरु- 08बजकर 39 मिनट
आगरा- 08 बजकर 07 मिनट
मेरठ- 08 बजकर 05 मिनट
लखनऊ- 07 बजकर 56 मिनट
कोलकाता- 07 बजकर 36 मिनट

OCT 24, 2021 12:14 IST

जल अर्पण करते समय जपें ये मंत्र

चंद्र देव की पूजा के समय एवं जल अपर्ण करते समय, गगनार्णवमाणिक्य चन्द्र दाक्षायणीपते। गृहाणार्घ्यं मया दत्तं गणेशप्रतिरूपक॥ मंत्र का जाप करना चाहिए। इसका मतलब है कि सागर समान आकाश के माणिक्य, दक्षकन्या रोहिणी के प्रिय व श्री गणेश के प्रतिरूप चंद्रदेव मेरा अर्घ्य आप स्वीकार करें और हम सभी को आशीर्वाद दें।

OCT 24, 2021 12:12 IST

चंद्रमा को अर्घ्‍य देने के लाभ

करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देते समय पानी में थोड़ा सा दूध मिला लें। ऐसा करने से मन में सभी प्रकार के नकारात्मक विचार, असुरक्षा की भावना, पति के स्वास्थ्य की चिंता और दुर्भावनाएं खत्म हो जाती है। साथ ही कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है। 
 

OCT 24, 2021 12:10 IST

करवा चौथ पर चंद्रमा के पूजन का महत्‍व

करवा चौथ को चंद्रमा की पूजा बेहद जरूरी होती है। इसके बिना व्रत पूर्ण नहीं होता हैा। चंद्र पूजन से पति दीर्घ आयु और पति-पत्नी के बीच प्रेम में वृद्धि होती है। चंद्रमा मन का भी कारक ग्रह है और स्त्रियों का मन चंचल माना जाता है। इसलिए कहते हैं कि चंद्र पूजन से मन की चंचलता खत्म होती है और चंद्रदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।