अध्यात्म

Paush Bhaum Pradosh Vrat 2024: कब है पौष मास का दूसरा प्रदोष व्रत, यहां जानें सही डेट और महत्व

Bhaum Pradosh Vrat 2024: शिव पूजा के लिए प्रदोष व्रत का बहुत महत्व है। उनकी महिमा से सारी चिन्ताएं दूर हो जाती हैं। जानिए जनवरी के आखिरी प्रदोष की तिथि, समय और महत्व।

Image

Paush Bhaum Pradosh Vrat 2024

Paush Bhaum Pradosh Vrat 2024: त्रयोदशी की तिथि भगवान शिव का प्रिय त्योहार माना जाता है। इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। भगवान शिव को यदि कोई व्रत सबसे अधिक प्रिय है तो वह है प्रदोष व्रत। प्रदोष व्रत के दौरान भगवान शिव शाम के समय कैलाश पर खुशी से नृत्य करते हैं और सभी देवी-देवता उनकी पूजा करते हैं।

इस दिन का व्रत करने से संतान सुख की प्राप्त करने से इसके साथ ही साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं कब है पौष मास का दूसरा प्रदोष व्रत। डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

Paush Bhaum Pradosh Vrat 2024 (कब है भौम प्रदोष व्रत 2024)

इस साल 2024 में पौष मास का दूसरा प्रदोष व्रत 23 जनवरी 2024 को रखा जाएगा। ये व्रत मंगलवार को रखा जाएगा। इस कारण से इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है।

Bhaum Pradosh Vrat 2024 Muhurat (भौम प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त)

पंचांग के अनुसार पौष मास की त्रयोदशी शुक्ल पक्ष तिथि सोमवार 22 जनवरी 2024 शाम 7:51 बजे से प्रारंभ होकर 23 जनवरी 2024 मंगलवार शाम 8:39 बजे तक रहेगी। प्रदोष व्रत के दौरान शिव की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। सूर्यास्त के बाद और अंधेरा होने से पहले के समय को प्रदोष काल कहा जाता है। इस दिन पूजा का शुभ समय शाम 17:52 से रात 20:33 तक है।

भौम प्रदोष व्रत महत्व (Bhaum Pradosh Vrat Importance)

भौम प्रदोष का शास्त्रो में बहुत महत्व है। मंगलवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। इस दिन शिव जी के साथ- साथ हनुमान जी की पूजा करने से साधक को लाभ प्राप्त होता है। इस दिन का व्रत करने से मंगल दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही काम में आ रही सारी बाधा दूर होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article