चैत्र नवरात्रि एक प्रमुख त्योहार है जिसे पूरे भारत में उत्साह के साथ मनाया जाता है। नौ दिन तक चलने वाली नवरात्री में मां दुर्गा के अलग अलग रूपों की पूजा कर भक्त माता को प्रसन्न करते हैं। कहते हैं मां दुर्गा भक्तों के दुख को दूर कर देती हैं। ऐसे में नवरात्री में भक्त दिनभर व्रत रखते हैं और शाम को उनकी आरती उतार उन्हें भोग लगाते हैं। नवरात्री में आरती के साथ-साथ दुर्गा चालीसा का भी पाठ करते हैं।
मां दुर्गा की पूजा चालीसा के बिना अधूरी मानी जाती है। नवरात्री में दुर्गा चालीसा का पाठ करने से शत्रुओं से मुक्ति, इच्छा पूर्ति सहित अनेक मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। मां दुर्गा उत्पत्ति ही धर्म की रक्षा और संसार से अंधकार मिटाने के लिए हुई। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि या किसी भी अन्य शुभ अवसर पर मां दुर्गा की स्तुति के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करना उत्तम माना गया है। वहीं व्रत करने वाले भक्त रोजाना दुर्गा चालीसा का पाठ करते हैं। आइए जानते हैं दुर्गा चालीसा पाठ करने के फायदे।
इस तरह हर साल नवरात्र में दुर्गा चालीसा का विशेष महत्व है। किसी भी मनोकामना की पूर्ति हेतु दुर्गा चालीसा का पाठ आवश्य करें। कहा जाता है नवरात्रि में दुर्गा चालीसा के पाठ से मां आसानी से प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर खूब कृपा बरसाती हैं।