अध्यात्म

Sawan Somvar 2023: भगवान शिव की इन प्रिय राशियों के बारे में क्या जानते हैं आप

Sawan Somvar 2023 Bhagwan Shiv Ki Priya Rashi: आज है सावन का चौथा सोमवार। इस शुभ अवसर पर जानिए भगवान शिव की सबसे प्रिय राशियों के बारे में जिन पर भोलेनाथ की सदैव कृपा बनी रहती है।

Image

भगवान शिव की प्रिय राशियां

Sawan Somvar 2023 Bhagwan Shiv Ki Priya Rashi: भगवान शिव हिंदुओं के सबसे प्रमुख देवताओं में से एक हैं। इन्हें भोलेनाथ, नीलकंठ, महादेव, शंकर, त्रिनेत्रधारी, अर्धनारेश्नर, रुद्र आदि नामों से जाना जाता है। कहते हैं जिन लोगों पर शिव जी की कृपा बरसती है उनका जीवन धन-धान्य से परिपूर्ण हो जाता है। उन्हें कभी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होगी। शिव की अराधना करने से मन शांत होता है और एक अलग ही सुख की अनुभूति होती है। जानिए ऐसी कौन सी राशियां हैं जिन पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है।

भगवान शिव की सबसे प्रिय राशियां (Most Favorite Zodiac Signs Of Lord Shiva)

मेष राशि (Aries)

मेष राशि भगवान शिव की सबसे प्रिय राशियों में पहले नंबर पर आती है। कहते हैं इस राशि के लोगों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। दरअसल इस राशि के लोग भोले स्वभाव के होते हैं इनके अंदर छल कपट बिल्कुल नहीं होता। ये जो अंदर से होते हैं वैसे ही बाहर से भी दिखाई देते हैं। यही वजह से की शिव शंकर इस राशि के लोगों से हमेशा प्रसन्न रहते हैं। ये लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। हर काम में सफलता हासिल करते हैं। कभी हार नहीं मानते।

मकर राशि (Capricorn)

शिव जी की प्रिय राशियों में मकर राशि भी शामिल है। इस राशि के लोगों को हमेशा भगवान शिव का साथ मिलता है। जिस वजह से ये जीवन में खूब सफलता हासिल करते हैं। इनकी लाइफ में सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती। ये लोग जो ठान लेते हैं उस काम को पूरा करके ही दम लेते हैं। भगवान शिव की कृपा से ये लोग जीवन में खूब नाम और पैसा कमाते हैं। लाइफ में चाहे कैसी स्थिति क्यों न आ जाए ये कभी हार नहीं मानते।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि भी भगवान शिव की सबसे प्रिय मानी जाती है। इस राशि के लोग अगर शिव जी की सच्चे मन से उपासना करते हैं तो इन्हें उनकी विशेष कृपा जरूर प्राप्त होती है। शिव की महिमा से कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती और ये जीवन में खूब उन्नति करते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article