Baisakhi 2024 Date: सिख धर्म में बैसाखी के पर्व का खास महत्व है। बैसाखी का पवित्र त्योहार हर साल विक्रम संवत के पहले महीने में मनाया जाता है, जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है। इसी कारण से इस पावन पर्व को मेष संक्रांति भी कहा जाता है। बैसाखी से सिखों का नया साल शुरू होता है। बैसाखी का पर्व पंजाब और हरियाणा में विशेषतौर पर मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि बैसाखी फसल के मौसम के अंत का प्रतीक है, जो किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह त्योहार विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली राज्यों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।
अध्यात्म
Baisakhi 2024 Date: कब है बैसाखी? यहां जानिए सही डेट और इसका महत्व
- Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क
- Updated Apr 7, 2024, 07:04 PM IST
