Ayudha Puja 2023 Kab Hai: हिंदू धर्म में शक्ति उपासना के प्रमुख पर्व नवरात्रि में देवी पूजा के साथ-साथ बहुत महत्वपूर्ण मानी जाने वाली आयुध पूजा इस साल 23 अक्टूबर को होगी। हिंदू मान्यताओं के अनुसार यह त्योहार हर साल आश्विन माह के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है, जो इस साल 22 अक्टूबर 2023 को शाम 07:58 बजे से शुरू होकर 23 अक्टूबर 2023 को शाम 05:44 बजे तक चलेगा। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष आयुध पूजा के लिए सबसे अच्छा माना जाने वाला विजय मुहूर्त 23 अक्टूबर 2023 को 1:58 बजे से 2:43 बजे तक रहेगा। आइए आयुध पूजा के धार्मिक महत्व और इसकी पूजा विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Ayudha Puja Vidhi (आयुध पूजा विधि)
आयुध पूजा के दिन स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।इस दिन शस्त्रों की पूजा की जाती है। इसलिए सारे शस्त्र तैयार कर लें।
पूजा करने से पहले अपने हथियारों को अच्छी तरह धो लें। फिर इसके ऊपर थोड़ा सा गंगाजल छिड़कें।
फिर महाकाली स्तोत्र का पाठ करें।
इसके बाद शस्त्र पर कुमक और हल्दी का तिलक लगाएं। फूल चढ़ाएं
फिर धूप जलाएं, हथियार को प्रसाद चढ़ाएंस और प्रार्थना करें।
