Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इस दौरान कई मंदिरों में रामचरितमानस (रामायण) का पाठ भी किया जाएगा। सनातन धर्म में रामायण का पाठ करना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यता है इस पाठ से श्री राम और हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जिससे जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। यहां हम आपको रामायण की 5 ऐसी चौपाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका पाठ 22 जनवरी को करना बेहद शुभ साबित होगा।
5 Chaupaiyan Of Ramcharitmanas For Good Health And Wealth
जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं।
सुख सम्पत्ति नानाविधि पावहिं
धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस चौपाई को पढ़ने से अपार सुख की प्राप्ति होती है और घर में कभी आर्थिक संकट नहीं आता। इतना ही नहीं अगर आप इसे पूरी श्रद्धा के साथ दोहराएंगे तो आपको धन लाभ भी होगा। इस चौपाई का अर्थ भी यही है कि यदि मनोवांछित फल प्राप्त करना है तो यह केवल आपको श्री राम के नाम जपने से ही प्राप्त होगा।
गई बहारे गरीब नेवाजू।
सरल सबल साहिब रघुराजू।।
ऐसा माना जाता है कि रामचरितमानस की इस चौपाई का रोजाना पाठ करने से खोई हुई वस्तु वापस मिल जाती है।
भव भेषज रघुनाथ जसु सुनहि जे नर अरू नारि।
तिन्ह कर सकल मनोरथ सिद्ध करहि त्रिसरारी।।
रामचरितमानस की इस चौपाई को पढ़ना भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है इसका रोज पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
कल विघ्न व्यापहि नहिं तेही।
राम सुकृपा बिलोकहिं जेही।।
अगर आप किसी चीज को लेकर परेशान हैं और आपको घबराहट हो रही है तब आपको रामचरितमानस की इस चौपाई का पाठ करना चाहिए। इससे आर्थिक, सामाजिक और घरेलू हर तरह की परेशानियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।
सुनहि विमुक्त बिरत अरू विबई।
लहहि भगति गति संपत्ति नई।।
रामचरितमानस की इस चौपई को पढ़ने से हर दुख दूर हो जाता है और जीवन में सुख-शांति आती है।
