अध्यात्म

Ram Ji Favourite Flower: भगवान राम को बेहद प्रिय है ये फूल, राम दरबार की पूजा में जरूर करें इसे शामिल

Ram Ji Ko Kaun sa Phool Pasand Hai: 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दौरान सनातन धर्म के लोग अपने घर में भी श्री राम की पूजा-अर्चना करेंगे। जानिए भगवान राम की पूजा में किन फूलों का इस्तेमाल करना चाहिए।

Image

Rama Ji Puja In Ayodhya Temple

Ram Ji Puja In Ayodhya Temple: भगवान की पूजा में फूल का खास महत्व होता है। या यूं कहें कि फूलों के बिना कोई भी पूजा अधूरी सी लगती है। हर देवी-देवताओं का कोई न कोई फूल सबसे प्रिय होता है। भगवान विष्णु को कमल, शिव जी को धतूरे और हरसिंगार के फूल तो कृष्ण जी को कुमुद और गुलाबे के फूल अत्यंत प्रिय हैं। ठीक ऐसे ही भगवान राम को भी एक फूल अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि इस फूल को श्री राम जी को अर्पित करने से उनकी असीम कृपा प्राप्त होती है। जानिए भगवान राम का प्रिय फूल कौन सा है।

भगवान राम का प्रिय फूल

भगवान श्रीराम और माता सीता को आप अपनी श्रद्धा से कोई भी फूल चढ़ा सकते हैं। क्योंकि इन्हें सभी प्रकार के फूल पसंद हैं। लेकिन फूल चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखें कि फूल एकदम ताजे होने चाहिए। साथ ही उन्हें कभी भी जमीन पर न रखें। इससे फूल अशुद्ध हो जाते हैं।

22 जनवरी को होगा रामलला का आगमन

अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जाएगी। इस शुभ अवसर पर देश के कई नामी गिरामी लोग भी अयोध्या में अपनी हाजिरी दर्ज कराएंगे। जानकारी अनुसार श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सिर्फ 84 सेकेंड का ही शुभ मुहूर्त रहेगा।

भगवान राम के मंत्र

-लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्। कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥ -- आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्। लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।

-हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा। गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा॥ हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते। बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्॥

-ॐ राम ॐ राम ॐ राम ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम - क्लीं राम क्लीं राम। फ़ट् राम फ़ट् रामाय नमः ।

- श्री राम जय राम जय जय राम

- श्री रामचन्द्राय नमः

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article