Vastu For Home Floor: घर का फर्श बनवाते समय वास्तु के नियम का रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 02:26 PM IST

Vastu Tips For Home Tiles: हिंदू धर्म में सुख समृद्धि के लिए वास्तु के नियम का पालन किया जाता है। घरों में चीजों को व्यवस्थित करने के लिए व्यक्ति कमरों की दिशा से लेकर खिड़की व दरवाजे तक वास्तु से जुड़े नियमों के अनुसार ही लगाता हैं।

Vastu For Home Floor: घर का फर्श बनवाते समय वास्तु के नियम का रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान
Photo Credit: Instagram

Vastu Tips For Flooring: हिंदू धर्म में वास्तु का विशेष महत्व होता है। घर की नींव से लेकर गृह प्रवेश तक में वास्तु के नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए वास्तु में कई चीजों के बारे में बताया गया है। घर में लगी खिड़की दरवाजे से लेकर घर के फर्श तक में वास्तु विशेष भूमिका निभाता है। घर में कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिनको लेकर अक्सर लोग वास्तु संबंधित गलतियां कर देते हैं, इन्हीं में से एक है घर का फर्श। घर के फर्श को लेकर बहुत ही कम लोग वास्तु के नियम का पालन करते हैं। घर के फर्श को लेकर कभी भी वास्तु के नियम को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। घर के फर्श से भी वस्तु का विशेष संबंध है। आइए जानते वास्तु के अनुसार घर का फर्श कैसा होना चाहिए..

प्राकृतिक मार्बल का करें इस्तेमाल

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का फर्श बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि घर के मार्बल कभी भी सिंथेटिक मार्बल न हो। घर के मार्बल हमेशा प्राकृतिक मार्बल होने चाहिए। यह घर के लिए शुभ होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बरकरार रखते हैं। प्राकृतिक से जुड़ी हुई चीज हमेशा घर में अच्छी ऊर्जा लाते हैं।

एक ही रंग के होने चाहिए टाइल्स

घर में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करके जीवन में सुख समृद्धि लाया जा सकता है। घर में लगे टाइल्स के रंगों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर के टाइल्स का रंग वास्तु के नियम के अनुसार ही हो तो बेहतर होता है। आजकल लोग फैशन के मुताबिक घर में टाइल्स लगाते हैं, जो दिखने में तो अच्छा लगता है लेकिन वास्तु के अनुसार यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। वास्तु के अनुसार घर में टाइल्स का रंग एक ही रंग का होना चाहिए और वह भी हल्के रंग में होना चाहिए। हल्का रंग शुभता का प्रतीक होता है और आर्थिक संकट से बचाता है।

हल्के लाल रंग में बनवाएं डिजाइन

इसके अलावा घर के दक्षिण दिशा में फर्श में लाल रंग का मार्बल या डिजाइन बनवाना लाभदायक होता है। ऐसा माना जाता है कि लाल रंग का मार्बल लगाने से घर में मान-सम्मान बना रहता है और आर्थिक संकट से भी व्यक्ति को जूझना नहीं पड़ता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article