वृश्चिक संक्रांति 2020 : द‍िवाली के बाद सूर्य का वृश्चिक राश‍ि में प्रवेश, जानें वृश्चिक संक्रांति का राश‍िफल

sun transit 2020 scorpio (vrishchika sankranti 2020 rashifal) : द‍िवाली के बाद 16 नवंबर को सूर्य का वृश्चिक राश‍ि में प्रवेश हो रहा है। जानें सूर्य का ये राश‍ि पर‍िवर्तन करना आपकी राश‍ि पर क्‍या प्रभाव डालेगा।

sun transit 2020 november 16th scorpio know rashifal as per zodiac sign in hindi vrishchika sankranti
sun transit 2020 november 
मुख्य बातें
  • हर 30 द‍िन में सूर्य अपनी राश‍ि बदलते हैं
  • ज‍िस राश‍ि में सूर्य का प्रवेश होता है, उस द‍िन इस राश‍ि की संक्रांत‍ि मानी जाती है
  • सूर्य देव 16 नवंबर को मंगल की राशि वृश्चिक में सुबह 06:53 पर गोचर करने वाले हैं

सूर्य आत्मा हैं। सूर्य धन, प्रतिष्ठा, ऐश्वर्य व समृद्धि देते हैं। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। सूर्य 16 नवम्बर को प्रातः 06 बजकर 40 मिनट पर तुला राशि को छोड़कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे व वहां एक माह रहेंगे। 

सूर्य के इस राश‍ि परिवर्तन का वृश्चिक तथा धनु राशियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा । मिथुन व तुला के लोग व्यवसाय में सफल रहेंगे। कर्क व मीन के राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे।

आइए अब जानते हैं इस परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव (Sun Transit 2020 sun transit in scorpio 16 Nov, know prediction in Hindi) 

मेष-  जॉब में सफलता व परिवर्तन की स्थिति रहेगी। व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। भगवान सूर्य की नियमित पूजा करें। गुड़ का दान करें।

वृष- सूर्य गोचर का प्रभाव मिश्रित पर आपके अनुकूल हैं। वाहन खरीद सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होगा। जल्द ही धार्मिक यात्रा की पूरी योजना बन जाएगी। लाल व पीला रंग शुभ है। गायत्री मंत्र पढ़ते रहें। अन्न व वस्त्र का दान करें।

मिथुन- सूर्य के इस परिवर्तन से आर्थिक लाभ होगा। आपके मन में कई दिनों से चली आ रही गृह निर्माण व वाहन क्रय करने सम्बन्धी योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। सफेद रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

कर्क- गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में सफल रहेंगे। व्यवसाय में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है। सूर्य उपासना करते रहें।

सिंह-व्यवसाय में शुभ लाभ व धन का आगमन होना चाहिए। स्वास्थ्य बेहतर होगा। धार्मिक अनुष्ठान लाभान्वित कर सकते हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में कई रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। सूर्य पूजा करते रहें। लाल वस्त्र का दान करें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

कन्या- छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपका प्रभाव बेहतर रहेगा। मित्रों की सहायता लें। धन का आगमन होगा। लाल व हरा रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का प्रतिदिन तीन बार पाठ करें। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।

तुला- व्यवसाय में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। सूर्य आर्थिक व स्वास्थ्य सुख में भी लाभ प्रदान करेंगे। सूर्य पूजा करते रहें। धन का आगमन होगा। नारंगी रंग शुभ है। वाहन या मकान क्रय कर सकते हैं। पिता के आशीर्वाद से लाभ होगा।

वृश्चिक- जॉब व व्यवसाय में सफलता है। धन के व्यय के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। पीला रंग शुभ है। एक बेहतर बात यह है कि बहुत दिनों से किसी रुके कार्य या धन की प्राप्ति हो सकती है। बजरंगबाण का पाठ करते रहें। पिता का आशीर्वाद लें। सूर्य से सम्बंधित वस्तुओं गेहूं व गुड़ का दान करें।

धनु- सूर्य का गोचर अनुकूल है। रुके कार्य पूर्ण  होना प्रारम्भ हो जाएगा। व्यवसाय में धन आगमन से खुश रहेंगे। मित्रों से लाभ है। पीला रंग शुभ है। जॉब परिवर्तन की योजना बनेगी। बैंकिंग व आईटी फील्ड के लोग जाँब में प्रोग्रेस करेंगे।

मकर- राजनीति में सफलता है। व्यवसाय में नवीन कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। छात्र उन्नति करेंगे। नीला रंग शुभ है। सूर्य पूजा करते रहें। रविवार को गुड़ का दान करें। शिक्षा में प्रगति होगी। सूर्य की शुभता के लिए पिता का आशीर्वाद आवश्यक है।

कुम्भ- सूर्य का यह गोचर बहुत ही शुभ तथा सफलता भरा होगा। वाहन क्रय कर सकते हैं। रुका कार्य प्रारंभ होगा। लाल व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय करने वाले जातकों को इस गोचर का लाभ मिलेगा। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करते रहें।

मीन-  किसी विवाद से दूर निकलेंगे। धन का आगमन होगा। लाल व हरा रंग शुभ है। मीडिया व आईटी जॉब में प्रगति होगी। एक बेहतर बात यह है कि व्यवसाय सम्बन्धित कोई रुका कार्य सम्पन्न हो सकता है। सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व लाल वस्त्रों का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर