Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 27 August 2022: आज 27 अगस्त 2022 है। 27 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 07 केतु का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। आज 27-08-2022 का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
देखें 27 अगस्त 2022 का अंक राशिफल
जन्मांक 01 अंक राशिफल
जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 05 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। शनि के द्रव्यों काले वस्त्र उड़द का दान करें।
शुभ अंक-02
जन्मांक 02 अंक राशिफल
जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रह सकते हैं। जन्मांक 02 व 05 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। रियल स्टेट में प्रोग्रेस है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-09
जन्मांक 03 अंक राशिफल
अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी बुध जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।शुभ अंक-02
जन्मांक 04 अंक राशिफल
भाग्यांक 05 का स्वामी बुध व इस अंक का स्वामी भी राहु है। बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मंगल के अंक 09 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-06
जन्मांक 05 अंक राशिफल
व्यवसाय में नामांक 03, 06 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-06
जन्मांक 06 अंक राशिफल
आज जॉब में सफलता का दिन है। व्यवसाय में भाग्यांक 05 व मंगल का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- स्किन के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-03
जन्मांक 07 अंक राशिफल
जॉब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05
जन्मांक 08 अंक राशिफल
आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी बुध जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-06
जन्मांक 09 अंक राशिफल
व्यवसाय में शनि, मंगल व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 09 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-02

