Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 14 September 2022: आज 14 सितंबर 2022 है। 14 का संयुक्त अंक प्रसिद्धि, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 14 का स्वामीग्रह एकल अंक 05 है, जिसका स्वामी बुध है। बुध मैनेजमेंट स्किल देता है। आज 14-09-2022 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 05 के मित्र अंक 04, 06, तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Aaj ka Ank Rashifal 14 September 2022
जन्मांक 01 अंक राशिफल
जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 02 आपको जॉब में पद परिवर्तन दे सकता है। स्वास्थ्य- नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ अंक-02
जन्मांक 02 अंक राशिफल
व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 01 व 03 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। जॉब में प्रोग्रेस है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-09
जन्मांक 03 अंक राशिफल
अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी चन्द्रमा जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक-01
जन्मांक 04 अंक राशिफल
भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा व इस अंक का स्वामी राहु है। बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में गुरु व मंगल के अंक 02 व 05 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-06
जन्मांक 05 अंक राशिफल
व्यवसाय में नामांक02 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-06
जन्मांक 06 अंक राशिफल
आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 02 के स्वामी चन्द्रमा व 05 के स्वामी बुध का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-07
जन्मांक 07 अंक राशिफल
व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-04
जन्मांक 08 अंक राशिफल
आज का दिन जॉब में विवादों से बचने का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी चन्द्रमा है। शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-06
जन्मांक 09 अंक राशिफल
व्यवसाय में चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 05 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।उदर विकार संभावित है। मसूर का दान करें।
शुभ अंक-01

