Horoscope Today, 14 September 2022: बिजनेस पार्टनरशिप की वजह नई ऊंचाइयों को छूएगा इन लोगों का व्यवसाय, देखें अपना राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2022, 07:53 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 14 September 2022: जानें 14 सितंबर यानी बुधवार का दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा। आज चन्द्रमा मेष राशि में रहने वाला है और शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। देखें ये दिन किसके लिए लकी रहेगा।

Horoscope Today, 14 September 2022: बिजनेस पार्टनरशिप की वजह नई ऊंचाइयों को छूएगा इन लोगों का व्यवसाय, देखें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 14 September 2022: आज चन्द्रमा मेष राशि में है व अश्वनी नक्षत्र है। सूर्य अभी सिंह व शुक्र वृष तथा गुरु स्वराशि मीन में है। शनि अपनी राशि मकर में वक्री हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर व मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

Aaj Ka Rashifal 14 September 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज इस राशि का चन्द्रमा व द्वादश गुरु जॉब में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। धन प्राप्ति के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष राशिफल

आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें। बेल का पेड़ लगाएं।

मिथुन राशिफल

राशि स्वामी बुध जॉब के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व एकादश चन्द्रमा पॉलिटिक्स के लिए अनुकूल है। जॉब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

कर्क राशिफल 

सूर्य इसी राशि से द्वितीय, गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज दशम भाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। आज राहु व बुध के द्रव्य मूंग व उड़द का दान करें।

सिंह राशिफल

चन्द्रमा नवम व गुरु अष्टम में रहेंगे। बुध व शुक्र शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जॉब में किसी नवीन पद से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

कन्या राशिफल

चन्द्रमा अष्टम लाभ देंगे। सप्तम गुरु जॉब के लिए लाभकारी है। मकर का शनि भी मंगलमय है जो शिक्षा में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है।

तुला राशिफल

सप्तम चन्द्रमा भाव में होकर व्यवसाय के लिए शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें। तुलसी वृक्ष लगाएं।

वृश्चिक राशिफल

मंगल व शुक्र जॉब में प्रगति देंगे। चन्द्रमा खष्ठम तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। वृष व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

धनु राशिफल

आज चन्द्रमा पंचम में गोचररत है। पंचम भाव शिक्षा का है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जॉब में नवीन पद से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। फलाहार व्रत रखें।              

मकर राशिफल

चन्द्रमा चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। पारिवारिक विवादों से दूर रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। हरा व पीला
रंग शुभ है।                      

मकर राशिफल 

तृतीय चन्द्रमा व सूर्य सप्तम तथा शनि इसी राशि से द्वादश में रह कर शुभ फल देंगे। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे निर्जन स्थान पर पीपल लगाएं। धन में वृद्धि होगी। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व लाल फलों का दान करना श्रेयष्कर है।              

मीन राशिफल

सूर्य इसी राशि से खष्ठम व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। राजनीति में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वादश में है जो व्यय व यात्रा का भाव है। बुध व शुक्र व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रहे हैं। परिवार को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। लाल व सफेद रंग शुभ है।

End of Article