Lal Kitab ke Upay : लाल किताब के 9 उपाय दिलाएंगे तरक्की, रोजी-रोटी पर आया संकट भी होगा दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2020, 09:39 AM IST

Lal Kitab upay totke: कोरोना संक्रमण काल में सबसे ज्यादा समस्या रोजी-रोटी पर ही आई है। यदि आप भी ऐसी समस्या से जूझ रहे तो आपको लाल किताब के कुछ अचूक उपाय जरूर अपनाने चाहिए।

Lal Kitab ke Upay : लाल किताब के 9 उपाय दिलाएंगे तरक्की, रोजी-रोटी पर आया संकट भी होगा दूर

नौकरी किसी के जीवन का सबसे अभिन्न अंग की तरह होती है। यदि नौकरी पर समस्या आने लगे तो इंसान की जिंदगी में भूचाल आ जाता है। जिसकी नौकरी नहीं है, वो नौकरी चाहता है और जिसकी नौकरी जाने वाली है, वह नौकरी बचाना चाहता है। इतना ही नहीं जिसकी नौकरी बची है, वह प्रमोशन की आस रखता है। नौकरी से जुड़ी समस्याएं अनेक तरह की होती हैं।

यदि आपके साथ नौकरी से संबंधित किसी भी तरह की समस्या हो तो आपको अपनी मेहनत और प्रयास के साथ लाल किताब के कुछ उपाय जरूर आजमाने चाहिए। ये वो उपाय हैं जो आपकी समस्या को निश्चित रूप दूर कर देंगे। बस इसे सच्चे मन और विश्वास के साथ करना होगा।

Naukari pane ke upay aur totke, नौकरी के संकट दूर कर देंगे, लाल किताब के ये अचूक टोटके

  1. यदि रोजगार पर संकट बना हो तो आपको अपने सूर्य ग्रह को तेज करने की जरूरत होगी।। नौकरी में तरक्की और प्रमोशन का संबंध सूर्य से ही जूड़ा होता है। इसलिए इस ग्रह को मजबूत बनाने के लिए आपको कम से कम 43 दिनों तक रोज तांबे के लोटे में रोली और लाल फूल डाल कर सूर्य को जल चढ़ाना होगा। याद रखें की इस जल के छींटे आपके पैरों पर न पड़ने पाएं।
  2. यदि नौकरी में तरक्की नहीं मिल रही तो गुरुवार के दिन बेसन के लड्डू, चने की दाल और पीले रंग के वस्त्रों का दान गरीबों में करना चाहिए। साथ ही रविवार के दिन मसूर की दाल का दान करें।
    Ladoo Recipe | Besan Ladoo Recipe | How to Make Besan Ladoo
  3. यदि व्यापार या नौकरी में संकट आ गया हो तो आप 43 दिन किसी भी मंदिर में जाएं और वहां दर्शन पूजन के बाद तीन केले जरूर चढ़ाएं और इन केलों को किसी गरीब बच्चों को खिला दें।
  4. किस काम पर निकलने से पहले अपने माथे पर भगवान के मंदिर में पहले से चढ़ाएं हुए हल्दी का टीका माथे पर जरूर लगाएं। इससे आपके ग्रह मजबूत होंगे और कमजोर ग्रह से कष्ट नहीं मिलेंगे। गुरुवार के दिन बृहस्पति की पूजा के बाद उनके मंत्र से हल्दी को अभिमंत्रित करें और यही हल्दी किसी भी कार्य पर जाने से पूर्व लगाएं। इससे सुख, समृद्धि, धन और उन्नति की प्राप्ति होगी।
  5. रोजगार के संकट दूर करने के लिए जिस महीने में आपका जन्म हुआ है उस महीने में गुरुवार के दिन गाय को मीठी रोटी या फिर केला खिलाएं। ऐसा हमेशा करते रहें, ताकि आप पर गुरु की कृपा बनी रहे।
  6. कार्यक्षेत्र में यदि आपके संबंध अपने अधिकारियों से बेहतर नहीं और इस कारण आपकी समस्याएं बढ़ रही है तो आपको अपने अधिकारियों को रविवार के दिन खीर का प्रसाद जरूर खिलाना चाहिए। इससे आपके बीच का संबंध मधुर बनेगा और संकट के बादल छंट जाएंगे। यदि ऐसा न कर सकें तो माणिक्य जरूर धारण करें।
    सूर्य का रत्न आपको दिला सकता है राजयोग! - Surya ratna manikya rubi for  rajyog - AajTak
  7. नौकरी में स्थिरता के लिए किसी भी दिन से 43 द‌िन तक आपको सौंफ का दान किसी भी गरीब को करना है। ऐसा करने से आपको स्थायित्व मिलेगा।
  8. यदि नौकरी जाने का डर हो तो आप किसी भी शनिवार के दिन किसी वीरान जगह में जाकर जमीन में 5 ग्राम सुरमा की डली दबा दें। ऐसा करते हुए आपको कोई देखे नहीं।

लाल किताब के ये उपाय आपको जीवन की परेशानियों से दूर कर सकते हैं। बस एक बार में एक ही उपाय करें। और इस बात को ज‍ितना हो सके, गुप्‍त रखें। 

End of Article