Horoscope Today, 22 July 2022: किन जातकों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2022, 12:34 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 22 July 2022: देखें शुक्रवार को मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल। आज भरणी नक्षत्र लगेगा। जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा यह दिन।

Horoscope Today, 22 July 2022: किन जातकों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope Today (आज का राशिफल) 22 July 2022: आज 22 जुलाई को भरणी नक्षत्र लग रहा है। आज के दिन चन्द्रमा मेष राशि में हैं। शनि आज मकर राशि में है। गुरु मीन में व सूर्य अब कर्क राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व मकर राशि के जातक जॉब के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 22 July 2022 in Hindi

मेष राशिफल

चन्द्रमा इसी राशि में व दशम शनि जॉब में लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। उड़द का दान करें। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।

वृष राशिफल

आज का दिन तृतीय सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश दिवस को शुभ बनाएंगे। धार्मिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। शुक्र वैभव प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

एकादश चन्द्रमा व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। इस राशि से द्वितीय सूर्य व मकर के शनि बड़ा आर्थिक लाभ दे सकते हैं। पॉलिटिक्स सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद व हरा रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें।

कर्क राशिफल

आज का दिन सूर्य इसी राशि में सफलता का प्रदाता है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।

सिंह राशिफल

चन्द्रमा का मेष व सूर्य का द्वादश भाव मे  गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। शिवपुराण का पाठ करें व तिल का दान करें।

कन्या राशिफल  

कर्क का सूर्य, तथा मेष में चन्द्रमा मंगलमय हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शनि का पंचम गोचर सन्तान व शिक्षा में लाभ दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। मूंग व तिल का दान करें।

तुला राशिफल

व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। आज सिंह व तुला राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नारंगी व पीला रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

सूर्य नवम व, चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

धनु राशिफल 

आज गुरु चतुर्थ, चन्द्रमा इसी राशि से पंचम व सूर्य सप्तम भाव में हैं। जॉब में बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व हरा रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। गुड़ का दान करें।

मकर राशिफल

गुरु तृतीय, चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ व सूर्य कर्क में हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व गेंहू का दान करें।

कुंभ राशिफल

शनि द्वादश में वक्री है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में सफलता के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। तिल का दान करें।

मीन राशिफल

आज इस राशि से पंचम सूर्य व बुध शुभ हैं। इस राशि में स्थित गुरु व मेष का चन्द्रमा धन का आगमन करवा सकते हैं। शुक्र शुभ है। शिक्षा सफलता के संकेत है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।

End of Article