Horoscope Today, 17 July 2022: मेष और मकर राशि के लोग इस बात पर रहें अलर्ट, जानें बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2022, 06:22 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 17 July 2022: चन्द्रमा शतभिषा नक्षत्र में रहेगा। मेष और मकर राशि के लोग स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें। जानें यह दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा।

Horoscope Today, 17 July 2022: मेष और मकर राशि के लोग इस बात पर रहें अलर्ट, जानें बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope Today (आज का राशिफल) 17 July 2022:  आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी के दिवस पर सूर्योदय के समय चन्द्रमा शतभिषा नक्षत्र व कुंभ राशि में है। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष ,वृष ,मकर व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज मकर व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मेष व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कन्या राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। गुरु मीन राशि में ही हैं। सूर्य कर्क में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 17 July 2022 in Hindi

मेष राशिफल

सूर्य चतुर्थ व चन्द्रमा एकादश भाव में हैं।आज गृह निर्माण में मंगल कुछ नया कर सकता है। शुक्र व बुध गोचर अनुकूल हैं। रुका कार्य बनेगा।पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृष राशिफल

गुरु के एकादश व चन्द्रमा के दशम गोचर की अनुकूलता के कारण जाँब में प्रगति के संकेत हैं लेकिन कार्यों में लापरवाही से बचें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।उड़द का दान करें।

मिथुन राशिफल

जाॅब में उन्नति संभावित है। राशि स्वामी बुध व शुक्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है।

कर्क राशिफल

गुरु नवम में हैं। आज चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ 

सिंह राशिफल

पॉलिटिक्स में सफलता है।आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे।वाहन क्रय  की योजना बनेगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कन्या राशिफल

खष्ठम चन्द्रमा व राशि स्वामी बुध आईटी व मीडिया जाँब के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब पँचम गोचर करके शिक्षा में लाभ प्रदान करेंगे।आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।     

तुला राशिफल

आज व्यवसाय में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व शुक्र गोचर शुभ है। ज़मीन क्रय करने की बात चलेगी। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।   

वृश्चिक राशिफल

चन्द्रमा का इस राशि से चतुर्थ व गुरु का पंचम गोचर धार्मिक यात्रा को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा।तिल का दान करें। बैगनी व लाल रंग शुभ है। 

धनु राशिफल

चन्द्रमा का तृतीय व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है। शनि के मकर गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

मकर राशिफल

चन्द्रमा का द्वितीय व शनि का इस राशि में गोचर धन के लिए शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रियल स्टेट व्यवसाय में मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है।।   

कुंभ राशिफल 

शनि द्वादश हैं। गुरु इसी राशि से द्वितीय है।गुरु का प्रभाव आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देगा। जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। सफेद व नीला रंग शुभ है। 

मीन राशिफल

गुरु का इस राशि में व शनि का इस राशि से एकादश प्रभाव जाॅब के लिए शुभ है। चन्द्रमा का द्वादश भाव में गोचर जाॅब व व्यवसाय को लाभ दे सकता है। गुरु शिक्षा में सफलता की प्राप्ति कराएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें।

End of Article