Gold jewellery Gift Items Tips: पुराने समय से लेकर आज तक लोग कई मौके पर गिफ्ट का लेन-देन करते हैं। समय के साथ-साथ यह चलन और भी तेजी से बढ़ता गया। वैसे तो कई चीजें गिफ्ट के तौर पर दी जाती है। लेकिन अगर आप किसी को सोने की वस्तु गिफ्ट कर रहे हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है। जिस तरह से सोने पहनना फायदे और नुकसान से जुड़ा होता है। ठीक उसी तरह इसका लेन-देन भी फायदे और नुकसान से जुड़ा है। इसीलिए सोने का लेने-देने करने पहले इससे जुड़े फायदे और नुकसान के बारे में जरूर जान लें।
हम शादी-विवाह, मुंडन, नामकरण, जातकर्म, जनेऊ, गृह प्रवेश, जन्मदिन, सालगिरह जैसे कई मौके पर गिफ्ट के तौर पर अपने सगे-संबंधियों को सोने की वस्तु देते हैं। सोना ऐसा तोहफा होता है, जिसे देखते ही सामने वाले के चेहरे पर रौनक आ जाती है। लेकिन चाहे नाक की छोटी सी नथुनी हो या गले का नौलखा हार, सोना देते समय इन बातों को ध्यान में जरूर रखें।
ग्रहों से जुड़ा होता है सोना
सभी धातुओं का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। इसी तरह स्वर्ण या सोने का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है। इसलिए किसी को भी सोना देने से पहले यह जान लें कि आपकी कुंडली में देव गुरु यानी बृहस्पति का कैसा प्रभाव है।
सोना देने के फायदे
सोना गिफ्ट करना अच्छा माना जाता है। वहीं सोने का दान तो महादान के बराबार होता है, जिसका फल व्यक्ति को सात जन्मों तक मिलता है। सोना दान करने से गुरु ग्रह बृहस्पति भी शुभ फल देते हैं।
सोना देने के नुकसान
अगर आपकी कुंडली में गुरु ग्रह बृहस्पति की स्थिति शुभ स्थिति में हैं तो सोना गिफ्ट करने से बचे। इससे आपका उल्टा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कभी भी सोने का लेन-देन करने से पहले अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति के बाद जान लेना चाहिए।
कब गिफ्ट या दान करें सोना
अगर आप किसी को सोना गिफ्ट करना चाहते हैं या दान देना चाहते हैं तो, ऐसी स्थिति में करें जब आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह से अच्छे फल की प्राप्ति न हो रही हो। ऐसे में सोना दान या गिफ्ट करना आपके लिए फायदेमंद होगा और बृहस्पति ग्रह से जल्द ही शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

