Aaj Ka Panchang: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया पर बन रहा है शतभिषा नक्षत्र, देखें 13 अगस्त का पंचाग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 06:16 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 13 August 2022: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आज शतभिषा नक्षत्र रहेगा। जानें आज कब रहेगा शुभ मुहूर्त और किस समय लगेगा राहुकाल।

Aaj Ka Panchang: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया पर बन रहा है शतभिषा नक्षत्र, देखें 13 अगस्त का पंचाग

Panchang Today (आज का पंचांग) 13 August 2022: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। शतभिषा नक्षत्र है। आज हनुमान जी का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 13 August 2022 in Hindi

दिनांक- 13 अगस्त 2022

दिवस- शनिवार

माह- भाद्रपद, कृष्ण पक्ष

तिथि- द्वितीया 

सूर्योदय- 05:53 am

सूर्यास्त- 06:58 pm

नक्षत्र- शतभिषा

सूर्य राशि- कर्क

चन्द्र राशि- कुंभ

करण- तैतिल

योग- शोभन

13 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त

13 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त- 11:53 am से 12:45 pm तक।

13 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त- 02:31 pm से 03:26 pm तक

13 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त- 06:41 pm से 07:06 pm तक

13 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

End of Article