अध्यात्म

Daily Horoscope : आज बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर की तस्वीर, बड़े फायदे को रहें तैयार

Daily Horoscope (आज का राशिफल) 9 July 2026 : 9 जुलाई का दिन गुरुवार सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, यह आप आज के राशिफल से जान सकते हैं।

Image

9 जुलाई का राशिफल

Daily Horoscope (आज का राशिफल) 9 July 2026 : 09 जुलाई 2026, गुरुवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज चंद्रमा मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव में गोचर कर रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में तथा शनि मीन राशि में विराजमान हैं। गुरुवार भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की आराधना का विशेष दिन माना जाता है। आज भगवान शिव का रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र का जप और श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ अत्यंत शुभ फलदायी रहेगा। किसी शिव मंदिर में जलाभिषेक करें, संभव हो तो पीपल, बेल या आम का पौधा लगाएं। अन्न, गुड़, शीतल जल और मिष्ठान का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। गौ माता को हरा चारा, गुड़ और रोटी खिलाना भी आज विशेष शुभ माना गया है।

मेष राशि

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। गुरु चतुर्थ और शुक्र पंचम भाव में होने से करियर और पारिवारिक जीवन दोनों में सकारात्मक संकेत मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं, जिसे यदि पूरी निष्ठा से निभाया जाए तो भविष्य में पदोन्नति के रास्ते खुल सकते हैं। व्यापारियों को नई योजनाओं और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने कार्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी तथा किसी पुराने कार्य के पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय: शिव उपासना करें। किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल और बेल का पौधा लगाएं तथा गौ माता को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: लाल व सफेद

शुभ अंक: 03 व 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

चंद्रमा आज व्यय भाव में रहेंगे, इसलिए अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। गुरु और बुध तृतीय तथा सूर्य द्वितीय भाव में होकर करियर और व्यवसाय में सफलता के संकेत दे रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी और पुराने निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा तथा परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। समय प्रबंधन आपके लिए सफलता की कुंजी सिद्ध होगा।

उपाय: शिवलिंग पर कुश और जल अर्पित करें तथा उड़द का दान करें।

शुभ रंग: हरा व नीला

शुभ अंक: 04 व 07

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

आज चंद्रमा लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। गुरु द्वितीय भाव में आर्थिक मजबूती देंगे और शनि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता प्रदान करेंगे। व्यापारियों के लिए नई डील या साझेदारी का योग बन रहा है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। राजनीति या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंधों में भावुकता से बचें और अपने करियर को प्राथमिकता दें। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा।

उपाय: पार्थिव शिवलिंग का पूजन करें तथा सात प्रकार के अन्न का दान करें।

शुभ रंग: सफेद व नीला

शुभ अंक: 04 व 08

भाग्य प्रतिशत: 80%

कर्क राशि

आज चंद्रमा दशम भाव में रहेंगे, जिससे करियर और कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग बनेंगे। गुरु आपकी ही राशि में होकर आत्मबल और प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे। नौकरी में नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। पदोन्नति में यदि विलंब हो रहा है तो धैर्य रखें, समय आपके पक्ष में रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी स्थिरता बनी रहेगी।

उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर जाकर चार परिक्रमा करें। गुड़ का दान करें तथा गौ माता को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: लाल व नारंगी

शुभ अंक: 02 व 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

सिंह राशि

चंद्रमा नवम भाव में होने से भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। गुरु द्वादश और शनि अष्टम भाव में रहकर आपको धैर्य और संयम बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। व्यापार में लाभ के योग हैं, लेकिन परिवार में सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक होगा। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रेम जीवन में विश्वास और समझदारी संबंधों को मजबूत करेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी नियमित दिनचर्या का पालन करें।

उपाय: तिल और गुड़ का दान करें तथा हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग: पीला व नारंगी

शुभ अंक: 03 व 07

भाग्य प्रतिशत: 60%

कन्या राशि

आज चंद्रमा अष्टम भाव में हैं, जबकि गुरु एकादश भाव से आर्थिक लाभ के संकेत दे रहे हैं। व्यापार में नई योजनाओं पर गंभीरता से कार्य करेंगे तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी में अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें, क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य का मूल्यांकन कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी प्रिय मित्र के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में समय निकालना आवश्यक होगा ताकि संबंधों में मधुरता बनी रहे।

उपाय: आज से श्रीरामचरितमानस का नियमित पाठ प्रारंभ करें।

शुभ रंग: पीला व नारंगी

शुभ अंक: 01 व 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि

आज चंद्रमा सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं, जबकि दशम भाव में गुरु का प्रभाव करियर के लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम न मिलने के कारण कुछ दिनों से जो असंतोष था, उसमें धीरे-धीरे सुधार आएगा। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है, लेकिन अभी कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें। व्यापार में नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी या प्रेमी के साथ यात्रा का योग बन सकता है। मंगल अष्टम भाव में होने से किसी भी प्रकार के विवाद और क्रोध से बचना हितकर रहेगा।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों एवं तिल का दान करें।

शुभ रंग: लाल व सफेद

शुभ अंक: 04 व 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि

आज चंद्रमा षष्ठम भाव में तथा गुरु नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी और व्यवसाय में लंबे समय से चली आ रही बाधाएं दूर होंगी। मीडिया, बैंकिंग, आईटी और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे। व्यापार में नई योजनाएं सफल रहेंगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी तथा जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य भी सामान्य से बेहतर रहेगा।

आज का उपाय: घर में पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन करें तथा चावल का दान करें।

शुभ रंग: पीला व नारंगी

शुभ अंक: 03 व 08

भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि

आज चंद्रमा पंचम भाव में तथा गुरु सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता के संकेत मिलेंगे। नौकरी बदलने का विचार मजबूत हो सकता है, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। कार्यालय में अनावश्यक विवादों से बचें। व्यापार में विस्तार के योग हैं। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी और साथी के साथ यात्रा का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें। शीतल जल एवं गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी

शुभ अंक: 01 व 07

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि

आज चंद्रमा चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। पंचम भाव के मंगल और सप्तम भाव के गुरु व्यापार में सफलता प्रदान करेंगे। करियर में उन्नति के लिए धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और व्यापारियों को नई योजनाओं में लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा किसी संत का मार्गदर्शन जीवन में नई दिशा दे सकता है। प्रेम जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें तथा किसी शिव मंदिर में पीपल का पौधा लगाएं।

शुभ रंग: सफेद व नीला

शुभ अंक: 02 व 03

भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि

आज चंद्रमा तृतीय भाव में तथा शनि द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में नई योजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को व्यवस्थित अध्ययन का लाभ मिलेगा और वे अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का उचित फल भी मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा तथा दान-पुण्य से मानसिक शांति प्राप्त होगी।

आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें। किसी मंदिर परिसर में पीपल एवं बेल का पौधा लगाएं।

शुभ रंग: नीला व हरा

शुभ अंक: 02 व 03

भाग्य प्रतिशत: 60%

मीन राशि

आज चंद्रमा द्वितीय भाव में तथा गुरु पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी और व्यवसाय दोनों में सफलता के संकेत हैं। लंबे समय से रुका हुआ पदोन्नति का कार्य आगे बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा और करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापारियों के लिए नई योजनाएं लाभदायक रहेंगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें तथा पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।

आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें। मिष्ठान और शीतल जल का दान करें।

शुभ रंग: पीला व नारंगी

शुभ अंक: 02 व 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article