Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 9 February 2026 : 9 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। सोमवार का दिन है। आज जानकी जयंती और मासिक कालाष्टमी भी है। इसके साथ ही विशाखा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। योग वृद्धि भी पूरे दिन व्याप्त रहेगा। करण बालव शाम 6 बजकर 12 तक रहेगा। इसके बाद कौलव करण लग जाएगा। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मिथुन में गुरु और सिंह में केतु रहेंगे।चंद्रमा तुला में मकर में मंगल और सूर्य रहेंगे। कुंभ में बुध, शुक्र और राहु की युति रहेगी। शनि मीन राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
9 फरवरी 2026 का राशिफल
मेष राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपके सातवें भाव में मौजूद हैं, इसलिए लाइफ पार्टनर और परिवार से जुड़े मामलों पर फोकस बना रहेगा। बिजनेस में धीरे-धीरे सुधार होगा और जो काम अटके हुए थे, उनमें आगे बढ़ने के संकेत मिलेंगे। जॉब में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन इसका फायदा आने वाले समय में जरूर मिलेगा। टीचिंग, आईटी और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रह सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में लगातार मेहनत करते रहना होगा। लव लाइफ में इमोशनल होकर कोई फैसला लेने से बचें।
उपाय: श्री विष्णु जी की उपासना करें और मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 55%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आज आपके छठे भाव में हैं, जिससे मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। जॉब में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखना जरूरी है। अभी एक जगह टिककर काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। लव लाइफ में हल्का तनाव रह सकता है, लेकिन बातचीत से स्थिति संभल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: मूंग का दान करें और श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपके पांचवें भाव में स्थित हैं, जिससे लव लाइफ में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। बिजनेस में दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन धैर्य से काम लें। जॉब में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिस पर काम शुरू करेंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के प्रति पूरी गंभीरता दिखानी होगी। कोई रुका हुआ सरकारी काम पूरा होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। लव लाइफ सामान्य रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और उड़द का दान करें।
शुभ रंग: हरा, नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आज आपके चौथे भाव में हैं। आज जॉब में लगातार सफलता के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत अब रंग लाने लगी है। रियल एस्टेट या शेयर बाजार में सोच-समझकर किया गया निवेश आगे चलकर लाभ देगा। लव लाइफ में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए गुस्से से बचें। घर में शादी या किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपके तीसरे भाव में हैं। आज आपको जॉब को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। हालांकि कई दिनों से रुका हुआ कोई जरूरी काम पूरा होने के योग हैं। बिजनेस से जुड़ी नई प्लानिंग पर काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलने की संभावना है। स्टूडेंट्स को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी होगी। लव लाइफ में तनाव रह सकता है। आध्यात्मिक सोच आपको मानसिक मजबूती देगी।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आज आपके दूसरे भाव में हैं। आज भाग्य का सहयोग मिलेगा। बिजनेस और जॉब दोनों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। आप जिससे भी बात करेंगे, उस पर आपकी बातों का अच्छा असर पड़ेगा। दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। स्टूडेंट्स की पढ़ाई में सुधार देखने को मिलेगा।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और मूंग व लाल कंबल का दान करें।
शुभ रंग: बैगनी, आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 80%
तुला राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में मौजूद हैं, इसलिए मन भावुक रह सकता है। शुक्र का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। जॉब में धीरे-धीरे प्रोग्रेस होगी। स्टूडेंट्स को कोर्स के दबाव के कारण थोड़ा बिजी रहना पड़ सकता है। लव लाइफ में गलतफहमी से बचें और बेवजह के विवाद न करें। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। ज्यादा तनाव स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और सप्त अनाज का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी, हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आज आपके बारहवें भाव में हैं, जिससे खर्च बढ़ सकते हैं। इसके बावजूद बिजनेस को लेकर जो चिंताएं चल रही थीं, उनमें राहत मिलने लगेगी। जॉब में आपका परफॉर्मेंस बेहतर रहेगा और सीनियर अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा, जिससे मन संतुष्ट रहेगा।
उपाय: हनुमान जी के मंदिर जाकर तीन परिक्रमा करें और तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला
भाग्य प्रतिशत: 80%
धनु राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आज आपके ग्यारहवें भाव में हैं, जिससे स्टूडेंट्स को गुरु और सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। जॉब में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी और वर्क प्रेशर भी रहेगा, लेकिन आत्मबल बनाए रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी और शाम को घूमने का प्लान बन सकता है।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और कंबल का दान करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपके दसवें भाव में हैं, जिससे कर्म और मेहनत का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में अचानक बड़ी सफलता से मन खुश रहेगा। बड़े काम को छोटे हिस्सों में बांटकर करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जॉब में सही दिशा मिलेगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
भाग्य प्रतिशत: 70%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आज आपके नौवें भाव में हैं। बिजनेस में सफलता के योग हैं, लेकिन जॉब को लेकर थोड़ी असंतुष्टि बनी रह सकती है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई को प्लानिंग के साथ पूरा करेंगे। आर्थिक लाभ के संकेत हैं और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
उपाय: मसूर और अन्न का दान करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि का आज का राशिफल
आज चंद्रमा आपके आठवें भाव में हैं। जॉब में अचानक सफलता मिल सकती है और प्रमोशन से जुड़ी बात आगे बढ़ेगी। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन सही दिशा में काम करने से स्थिति सुधरेगी। सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी और युवा प्यार के मामलों में सफल रहेंगे।
उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी, सफेद
भाग्य प्रतिशत: 80%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
