अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 8 September 2023: शुक्रवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, यहां जानें सब राशियों का क्या होगा हाल

Horoscope Today ( Aaj Ka Rashifal) 8 September 2023 In Hindi: 8 सितंबर 2023 शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए विशेष फलदायी रहेगा। मेष,मिथुन, कर्क राशि वाले कार्य में सफल हो सकते हैं। आइए यहां पढ़ें सभी राशियों का क्या होगा हाल।

Image

Aaj Ka Rashifal

Horoscope Today ( Aaj Ka Rashifal) 8 September 2023: भाद्रपद महीने नवमी तिथि इन राशियों के लिए शुभ फल देने वाली होगी। मेष राशि वाले अपने काम में सफल हो सकते हैं। मिथुन राशि के जातक किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जिनसे उनका कल्याण होगा। कर्क वालों को काम में सफलता मिल सकती है। सिंह राशि वालों को जॉब में सफलता मिलेगी। वृश्चिक वालों का बिजनेस में सफलता मिल सकती है। यहां जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का क्या होगा हाल। पढ़ें आज का राशिफल

मेष

छात्र मेहनत करते रहें। सफलता समय लेती है।मन का होना भी अच्छा,मन का न होना भी अच्छा।यदि अब तक मनमाफिक करियर में कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ तो परेशान मत हों। अब समय बेहतर आ गया है। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। प्यार में ज्यादा ही समय दें लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। शुभता व सफलता के लिए भगवान विष्णु जी की उपासना करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष

आज का दिन जॉब में सफलताओं से भरे रहने की सम्भावना है। बहुत ज्यादा भाग दौड़ से बचें। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। तिल व चावल का दान करें। स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए तिल का दान करें।

मिथुन

आज का दिन धार्मिक कार्य करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आध्यात्मिक उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा।पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

कर्क

जॉब में सफलता है। परिवार संग यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में अच्छी सफलता नहीं मिल रही है।किसी नवीन अनुबंध से लाभ आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।लव लाइफ अच्छी रहेगी । शिव उपासना करते रहें। तिल व चावल का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

सिंह

आपके परिश्रम के कारण सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। तिल व चावल का दान श्रेष्ठ पुण्य है। पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या

आपके समय का लोग दुरूपयोग भी करते हैं। जॉब के साथ -साथ अपने पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी आप बखूबी करते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।। छात्र सफल रहेंगे।बड़े भाई का सहयोग अति उत्तम रहेगा।आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। मूंग व मसूर का दान करें।गाय को पालक खिलाएं।

तुला

व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रहेगा। न्यू प्रोजेक्ट आपको लाभान्वित करेगी। किसी से संबंधों की माधुर्यता को लेकर तनाव मत लें। आज घूमने टहलने का दिवस है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। असत्य बोलने से बचें। उड़द व गुड़ का दान करें।

वृश्चिक

घर मे किसी कार्यक्रम का आयोजन होगा। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।गुरु का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है व सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं।

धनु

बिजनेस में कार्यस्थल पर होने वाले किसी भी विवाद को रोकिए। परिवार में अपने असंतुलित वित्तीय संतुलन को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में कफ जनित रोगों से समस्या आ सकती है। घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।

मकर

जॉब में पद परिवर्तन का प्रयास करते रहें,वहां पोजिशन पहले से बेहतर होगी। आप एक ऊर्जावान व आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें।विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें।शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।

कुम्भ

आप व्यवसाय में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में कुछ कार्य घर से करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। परिवार में किसी विशेष कार्य को लेकर अनचाही यात्रा तनाव दे सकती है । लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

मीन

व्यवसाय अब सकारात्मक दिशा में आ जाएगा । जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । बिजनेस को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। मसूर की दाल का दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें उससे सूर्य की शुभता में आशातीत वृद्धि होती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article