अध्यात्म

Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों का शनिदेव की कृपा से खुलेगा भाग्य, जानें किसे मिलेगा प्रमोशन और होगा धन लाभ

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 23 May 2026: आज आपका दिन कैसा रहेगा ये आप अपने आज के राशिफल से जान सकते हैं। पढ़ें आज का सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

Image

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 23 May 2026: आज सूर्योदय के समय चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि मीन राशि में और गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं, जबकि सूर्य शुक्र की राशि वृष में विराजमान हैं। शनिवार का दिन आध्यात्मिक साधना, शनि उपासना और भैरव आराधना के लिए विशेष माना गया है। आज बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करने से नकारात्मक ऊर्जा, तांत्रिक बाधा और पितृ दोष से राहत मिल सकती है। साथ ही भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित कर उनकी पूजा करने से कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर होंगी।

शनिवार को सूर्योदय से पहले पीपल को जल अर्पित कर सात परिक्रमा करना शुभ रहेगा। वहीं सायंकाल गोधूलि बेला में पीपल के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाने से शनि दोष शांत होता है। हनुमान चालीसा का सात बार श्रद्धा से पाठ करने पर मानसिक तनाव और जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल (Daily Horoscope)

मेष राशि का आज का राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और आध्यात्मिक उन्नति देने वाला रहेगा। नौकरी में प्रगति के संकेत हैं और प्रमोशन की संभावना भी बन सकती है। वित्तीय मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी और धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है। लव लाइफ सुखद बनी रहेगी। आज क्रोध से बचना आपके लिए जरूरी रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और फलों का दान करें। शुभ रंग सफेद और नारंगी रहेगा।

वृष राशि का आज का राशिफल

वृष राशि वालों के लिए आज परिवार में खुशी और सकारात्मकता का वातावरण रहेगा। नौकरी में नए दायित्व मिल सकते हैं और प्रमोशन के प्रयास सफल हो सकते हैं। हालांकि अधिक यात्रा से बचना बेहतर रहेगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड का पाठ लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और आसमानी रहेगा।

मिथुन राशि का आज का राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक उन्नति का समय है। व्यवसाय में रुके हुए कार्य पूरे होंगे और बैंकिंग व आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। किसी सरकारी कार्य के पूर्ण होने से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। लंबी ड्राइव का आनंद ले सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें और उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग हरा और आसमानी रहेगा।

कर्क राशि का आज का राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत का फल दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान मिल सकता है। यदि संपत्ति में निवेश की योजना बना रहे हैं तो भविष्य में लाभ मिल सकता है। विद्यार्थी सफलता प्राप्त करेंगे और प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नारंगी और पीला रहेगा।

सिंह राशि का आज का राशिफल

सिंह राशि के जातकों को नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और प्रमोशन के रास्ते खुल सकते हैं। नया कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ है। समय प्रबंधन पर ध्यान देने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। पिता का सहयोग और मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। शुभ रंग पीला और नीला रहेगा।

कन्या राशि का आज का राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नई दिशा देने वाला रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा।

तुला राशि का आज का राशिफल

तुला राशि के लोगों के लिए आज कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। विदेश यात्रा को लेकर प्रयास तेज होंगे। स्वास्थ्य में ब्लड प्रेशर की समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए सतर्क रहें। प्रेम जीवन रोमांचक बना रहेगा और यात्रा सुखद रहेगी। श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग हरा और आसमानी रहेगा।

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों को नौकरी और व्यवसाय में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बड़े भाई का सहयोग लाभ दिलाएगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में अत्यधिक भावुकता से बचना जरूरी होगा। भगवान कृष्ण के मंदिर जाकर चार परिक्रमा करना शुभ रहेगा। शुभ रंग पीला और लाल रहेगा।

धनु राशि का आज का राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। विद्यार्थी करियर को लेकर गंभीर रहेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार में पुराने निर्णयों को लेकर तनाव रह सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और विवाह संबंधी चर्चाएं आगे बढ़ सकती हैं। त्वचा संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग पीला और सफेद रहेगा।

मकर राशि का आज का राशिफल

मकर राशि वालों के लिए आज व्यवसाय में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन मित्रों की मदद से नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं और धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। भगवान विष्णु की उपासना लाभकारी सिद्ध होगी। शुभ रंग आसमानी और हरा रहेगा।

कुम्भ राशि का आज का राशिफल

कुंभ राशि के जातकों को नौकरी में परिवर्तन के संकेत मिल सकते हैं। ऑफिस के कार्यों की व्यस्तता मानसिक तनाव बढ़ा सकती है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। प्रेम जीवन में यात्राएं और रोमांच बढ़ेगा। व्यापार थोड़ा प्रभावित रह सकता है। भगवान गणेश की पूजा करें और गुड़ व शीतल जल का दान करें। शुभ रंग नारंगी और लाल रहेगा।

मीन राशि का आज का राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। करियर में उन्नति के संकेत हैं, लेकिन व्यवसाय में कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन में चल रही चिंताएं धीरे-धीरे दूर होंगी। शिव उपासना और शिवपुराण का पाठ लाभकारी रहेगा। गंगा स्नान या किसी पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाएगा। शुभ रंग लाल और सफेद रहेगा।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article