Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों के लिए बढ़िया रहेगा आज 2 अगस्त 2026 का दिन, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj Ka Rashifal 2 August 2026: आज 2 अगस्त को सावन 2026 का चौथा दिन है। इस दिन ग्रहों की स्थिति 12 राशियों के लिए कैसी रहने वाली है, आइए इस बारे में राशिफल के जरिए जानें।

Aaj Ka Rashifal 2 August 2026: आज श्रावण माह का प्रथम रविवार है। चन्द्रमा कुम्भ राशि में गोचर कर रहे हैं, लेकिन 03:26 के बाद मीन राशि में गोचर करेंगे। केतु-शुक्र सिंह, राहु कुम्भ, शनि मीन, मंगल वृषभ, बुध मिथुन तथा सूर्य-गुरु कर्क में गोचर कर रहे हैं। श्रावण माह चल रहा है, ऐसे में यह समय शिव उपासना का है।

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026 का राशिफल, रविवार का राशिफल

2 अगस्त 2026 का राशिफल

शिव व शक्ति की संयुक्त भक्ति ही जीवन पथ पर सफलता देती है। आसक्ति व मनोकामना रहित भगवान शंकर की भक्ति हमेशा जन्म जन्मान्तर तक काम आती है। भक्ति की पराकाष्ठा पर मुक्ति है। काम, क्रोध, मद और लोभ इन सभी का परिहार (त्याग) व केवल अपने इष्ट के चरणों में अनुराग ही भक्ति मार्ग है। अपने इष्ट के रूप व लीला का चिंतन व मनन निरंतर बना रहे, इसलिए आज शिव उपासना करें। दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें। परम ब्रह्म शिव के शरणागत रहें और श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें। आइए अब जानते हैं 2 अगस्त 2026 का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

End of Feed