Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 19 May 2026 : आज चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य वृष राशि में तथा शनि मीन राशि में स्थित हैं। मंगलवार का दिन हनुमान जी की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आज चन्द्रमा, गुरु और शुक्र एक साथ मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे शिक्षा, व्यापार, संचार और संबंधों से जुड़े कार्यों में विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और श्रीकृष्ण नाम संकीर्तन करें। हनुमान बाहुक का पाठ स्वास्थ्य सुख में वृद्धि करेगा। आज सप्त अन्न का दान करना पुण्यदायी रहेगा। पुरुषोत्तम माह के मंगल व्रत का विशेष महत्व है। सुंदरकांड पाठ करें और हनुमान जी को लाल वस्त्र, जनेऊ, पान और मिष्ठान अर्पित करें। गाय को रोटी और गुड़ खिलाना शुभ रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का राशिफल
चन्द्रमा तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं। बारहवें शनि, तृतीय गुरु और द्वितीय सूर्य नौकरी में सफलता दिलाएंगे। ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। नई बिजनेस डील से धन लाभ के संकेत हैं। छात्रों को शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।
आज का उपाय – रुद्राभिषेक करें। तिल और चावल का दान करें।
शुभ रंग – नारंगी व लाल
शुभ अंक – 02 व 09
भाग्य प्रतिशत – 70%
वृषभ राशि का राशिफल
शुक्र, गुरु और चन्द्रमा द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं जबकि मंगल द्वादश भाव में हैं। राहु का प्रभाव थोड़ा प्रतिकूल रहेगा, जिससे हड्डियों या शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। करीबी रिश्तेदार से विवाद होने की संभावना है, इसलिए क्रोध से बचें। प्रेम संबंधों में दूरी महसूस हो सकती है लेकिन दिन के अंत तक स्थिति बेहतर होगी।
आज का उपाय – पार्थिव शिवलिंग पूजन करें और शिवपुराण का पाठ करें।
शुभ रंग – नीला व हरा
शुभ अंक – 04 व 08
भाग्य प्रतिशत – 70%
मिथुन राशि का राशिफल
गुरु, शुक्र और चन्द्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। छात्रों के लिए दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरी और बिजनेस में सफलता के योग हैं। लंबे समय से रुका कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। नई बिजनेस डील मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
आज का उपाय – श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। उड़द और मूंग का दान करें।
शुभ रंग – हरा व आसमानी
शुभ अंक – 03 व 09
भाग्य प्रतिशत – 60%
कर्क राशि का राशिफल
आज धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ के लिए शुभ दिन है। बिजनेस में लगातार प्रयास के बाद भी बड़ी सफलता मिलने में देरी हो सकती है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। चन्द्रमा, गुरु और शुक्र द्वादश भाव में हैं, इसलिए खर्च बढ़ सकता है। छात्रों को टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और रिश्तों में विश्वास बना रहेगा।
आज का उपाय – भगवान विष्णु की उपासना करें।
शुभ रंग – सफेद व पीला
शुभ अंक – 05 व 08
भाग्य प्रतिशत – 70%
सिंह राशि का राशिफल
सूर्य दशम भाव में हैं और गुरु, शुक्र व चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। अब आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने लगेगा। बैंकिंग और आईटी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यवसाय में थोड़ी कठिनाई आ सकती है लेकिन शाम के बाद स्थिति सुधरेगी। प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए साथी के साथ समय बिताएं।
आज का उपाय – महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। अन्न दान करें और भगवान विष्णु की उपासना करें।
शुभ रंग – हरा व पीला
शुभ अंक – 04 व 08
भाग्य प्रतिशत – 65%
कन्या राशि का राशिफल
गुरु, शुक्र और चन्द्रमा दशम भाव में हैं जबकि सूर्य भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी और उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में अपने दायित्वों को अच्छे तरीके से निभाएंगे। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।
आज का उपाय – श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मूंग और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग – सफेद व आसमानी
शुभ अंक – 03 व 09
भाग्य प्रतिशत – 65%
तुला राशि का राशिफल
शुक्र, गुरु और चन्द्रमा भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। करियर में सफलता के योग हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो भविष्य में लाभ देंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक यात्रा और पारिवारिक यात्रा का योग बन सकता है। बिजनेस में कागजी कार्यों में लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
आज का उपाय – गुड़ और शीतल जल का दान करें। रुद्राष्टक का पाठ करें।
शुभ रंग – सफेद व हरा
शुभ अंक – 04 व 08
भाग्य प्रतिशत – 65%
वृश्चिक राशि का राशिफल
षष्ठम मंगल और अष्टम शनि रियल एस्टेट बिजनेस के लिए शुभ हैं। गुरु और शुक्र का प्रभाव फाइनेंस क्षेत्र में लाभ देगा। मन में कुछ चिंता रह सकती है लेकिन शाम तक समाधान मिलने लगेगा। नई बिजनेस डील लाभ दे सकती है। स्वास्थ्य में राहु थोड़ी परेशानी दे सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
आज का उपाय – सूर्य उपासना करें। पिता का आशीर्वाद लें और सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग – नारंगी व पीला
शुभ अंक – 05 व 07
भाग्य प्रतिशत – 75%
धनु राशि का राशिफल
सप्तम गुरु, शुक्र और चन्द्रमा व्यवसाय के लिए शुभ हैं। घर-परिवार में समृद्धि बनी रहेगी। धन लाभ के योग हैं लेकिन आय और खर्च के असंतुलन से परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन लीवर संबंधी समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन में थोड़ी उलझन महसूस हो सकती है।
आज का उपाय – शिव उपासना करें। कुशोदक से रुद्राभिषेक करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग – पीला व लाल
शुभ अंक – 02 व 06
भाग्य प्रतिशत – 70%
मकर राशि का राशिफल
गुरु, शुक्र और चन्द्रमा षष्ठम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे नए कार्यों की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी। तकनीकी और मैनेजमेंट क्षेत्र के छात्रों के लिए समय शुभ है। आज आप अपने बिजनेस को सही दिशा देने में सफल रहेंगे। नौकरी परिवर्तन का विचार मन में आ सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
आज का उपाय – भगवान शिव की उपासना करें। रुद्राभिषेक करें और उड़द व तिल का दान करें।
शुभ रंग – पीला व लाल
शुभ अंक – 04 व 06
भाग्य प्रतिशत – 60%
कुंभ राशि का राशिफल
सूर्य चतुर्थ भाव में और शनि द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में कार्यभार अधिक रहेगा जिससे तनाव महसूस हो सकता है। चन्द्रमा, गुरु और शुक्र पंचम भाव में हैं, इसलिए छात्रों को लाभ मिलेगा। कुछ कार्य घर से करने पर प्रोजेक्ट समय पर पूरे हो जाएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में अच्छा समय बिताएंगे।
आज का उपाय – शिव मंदिर जाकर जलाभिषेक करें। माता-पिता और बड़े भाई का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग – नीला व सफेद
शुभ अंक – 05 व 08
भाग्य प्रतिशत – 75%
मीन राशि का राशिफल
गुरु, शुक्र और चन्द्रमा चतुर्थ भाव में हैं जबकि शनि आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन को लेकर आपकी कोशिशें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। छात्रों को पढ़ाई की सही दिशा मिलेगी। शुक्र आर्थिक लाभ देंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा लेकिन ज्यादा यात्रा से बचें।
आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग – पीला व सफेद
शुभ अंक – 02 व 03
भाग्य प्रतिशत – 60%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
