अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 8 June 2025: पंचांग से जानिए प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त, आज का राहुकाल और सूर्योस्त समय

Aaj Ka Panchang 8 June 2025: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष द्वादशी 07:17 am तदुपरान्त त्रयोदशी तिथि दिवस रविवार है। आज प्रदोष का पावन व्रत है। आज व्रत का महान पुण्य है। शिव पूजा अवश्य करें। प्रदोष उपवास का नियम पूर्वक पालन करें।

Image

Aaj Ka Panchang 8 June 2025

Aaj Ka Panchang 8 June 2025: आज पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनकी पूजा बहुत ही पुण्यदायी होती है। मन्दिर में शंकर जी की उपासना करें। शिवपुराण का पाठ करें। किसी भी शिव मंदिर परिसर में पाकड़, गूलर पीपल, बेल व आम सहित कुछ वृक्षारोपण करें, इस महान कृत्य से पापों का शमन होता है। ज्येष्ठ माह में जल भरा घड़ा व फलों का दान करना बहुत फलित होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। हनुमान मंदिर जाएं व उनके विग्रह की 03 परिक्रमा करें। प्रदोष के दिन प्रदोष काल मे भगवान भोलेनाथ के मन्दिर जाकर पंचामृत से भगवान को स्नान कराकर दीपक जलाएं। शिवमन्दिर में शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने की आज सर्वोत्तम तिथि है। व्रत में सूर्यास्त के बाद एक अन्न से बना भोजन ग्रहण कर सकते हैं।

रवि प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त 2025 (Ravi Pradosh Vrat Puja Muhurat 2025)

रवि प्रदोष व्रत पूजा का मुहूर्त शाम 07:18 से रात 09:19 बजे तक रहेगा। त्रयोदशी तिथि का प्रारम्भ 8 जून 2025 को सुबह 07:17 बजे होगा और समापन 9 जून 2025 को 09:35 बजे होगा।

Aaj Ka Panchang 8 June 2025

संवत- विक्रम संवत 2082

माह- ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष

तिथि - द्वादशी 07:17 am तक फिर त्रयोदशी।

पर्व- ज्येष्ठ प्रदोष व्रत

दिवस -रविवार

सूर्योदय- 05:23 am

सूर्यास्त- 7:17 pm

नक्षत्र- स्वाती 12:43 pm तक फिर विशाखा

चन्द्र राशि - तुला,स्वामी ग्रह -शुक्र

सूर्य राशि- वृष

करण- बालव 07:18am तक फिर कौलव

योग- परिघ12;19 pm तक फिर शिव

शुभ मुहूर्त

अभिजीत- 11:52 am से 12:48 pm तक

विजय मुहूर्त- 02:23pm से 03:28pm तक

गोधुली मुहूर्त-- 06:24pm से 07:26pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त- 4:09m से 05:05am तक

अमृत काल- 06:04am से 07:43am तक

निशीथ काल मुहूर्त- रात्रि 11:42से 12:24तक रात

संध्या पूजन- 06:21pm से 07:07pm तक

दिशा शूल- पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-सायंकाल 04 बजे से 05:30 बजे तक

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article