आज का पंचांग (8 January 2026): आज सौभाग्य और रवि योग का शुभ संयोग, जानिए किस समय पर शुरू करें 8 जनवरी को कोई भी कार्य

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 8 January 2026 (गुरुवार): पंचांग के माध्यम से आप आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और शुभ मुहूर्त का पूरा विवरण जान सकते हैं। इससे आप यह भी जान सकते हैं कि किस शुभ काल में आज कोई कार्य शुरू किया जाए। आइए जानते हैं कि आज का पंचांग क्या कहता है?

आज का पंचांग 8 January 2026 (गुरुवार): आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी 9 जनवरी सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी, फिर सप्तमी लग जाएगी। नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक रहेगा, फिर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरू हो जाएगा। चंद्रमा सिंह राशि में शाम 6 बजकर 39 मिनट तक रहेगा, उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश करेगा। योग सौभाग्य शाम 5 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। करण गर शाम 6 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। आज रवि योग दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से 9 जनवरी सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। यह शुभ योग है।

8 जनवरी का पंचांग

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

सूर्य सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर उदय होगा और शाम 5 बजकर 41 मिनट पर अस्त होगा। चंद्रमा रात 10 बजकर 53 मिनट पर उदय होगा। दिन की लंबाई 10 घंटे 25 मिनट 26 सेकंड और रात की 13 घंटे 34 मिनट 37 सेकंड रहेगी।

End of Feed