Aaj ka Panchang 21 March 2023 in Hindi 21 मार्च 2023 का पंचांग : आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। दर्श अमावस्या है। मंगलवार है।हनुमान जी को प्रसन्न करने की तिथि है, सुंदरकांड का पाठ करें। आज मंगलवार का व्रत भी है।घर पर व मन्दिर में हनुमान जी की पूजा करते हैं। भगवान राम के नाम का संकीर्तन महापुण्य है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें। सायंकाल महिलाएं शिव मंदिर जाकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करती हैं।
हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज अन्न दान करने का महान दिवस है। प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)
| दिनांक | 21 मार्च 2023 |
| दिवस | मंगलवार |
| माह | चैत्र ,कृष्ण पक्ष |
| तिथि | अमावस्या |
| सूर्योदय | 06:27 a.m |
| सूर्यास्त | 06:30 pm |
| नक्षत्र | पूर्वाभाद्रपद |
| सूर्य राशि | मीन |
| चन्द्र राशि | कुम्भ 11:57am तक फिर मीन |
| करण | चतुष्पाद |
| योग | साध्य |
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurat)
| शुभमुहूर्त | समय | अशुभ मुहूर्त | समय |
| अभिजीत मुहूर्त | 11:58 am से 12:48 pm तक | राहुकाल | दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | 02:29 pm से 03:28 pm तक | ||
| गोधुली मुहूर्त | 06: 19 pm से 06:56 pm तक |
