अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 21 August 2024: भाद्रपद द्वितीया तिथि पर क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, यहां जानें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 21 August 2024: भाद्रपद महीने की द्वितिया तिथि के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 41 मिनट को होगा। इस दिन पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 21 August 2024: भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तीथि पर सूर्यास्त शाम को 7 बजकर 1 मिनट पर होगा। आज के दिन पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:52 से 12 बजकर 52 मिनट तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा। इस दिन संध्या पूजन 06:20 pm से 07:22pm तक रहेगा। वहीं राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। अब आइए जानें आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 21 August 2024 (आज का पंचांग 21 अगस्त 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-भाद्रपद ,कृष्ण पक्ष

तिथि-द्वितीया

व्रत व पर्व- भादो श्री गणेश व्रत।

दिवस-बुधवार

सूर्योदय-05:41am

सूर्यास्त-07:01pm

नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपद

चन्द्र राशि- कुम्भ,स्वामीग्रह-शनि 07:21pm तक फिर मीन, स्वामीग्रह-गुरु

सूर्य राशि-सिंह ,स्वामी -सूर्य

करण- तैतिल 07am तक फिर गरज

योग: -सुकर्मा 05pm तक फिर धृति

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:52am से 12:42 pm

2विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:25 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:26 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:05m से 05:07am तक

5अमृत काल-06:07am से 07;55am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:54

से 12:43तक रात

संध्या पूजन-06:20 pm से 07:22pm तक

दिशा शूल -उत्त दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक

क्या करें- आज भाद्रपद माह का द्वितीया श्री गणेश जी के निमित्त व्रत है। भैरो उपासना का पवित्र दिवस है।श्री गणेश जी की उपासना करें। उनकी भक्ति प्राप्ति का व्रत रहें। आज बुधवार है। बुध व शनि ग्रह जनित कष्ट का उपाय भी करें। हर बुधवार अनवरत व्रत करें। सत्य पर ध्यान दें। श्री राम जी की उपासना करें। हनुमान जी को प्रसन्न करना सहज भक्ति भाव से ही आसान हो जाएगा आज बहुत पवित्र तिथि है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। शिवलिंग की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ भी करें। अन्न व फलों का दान करे। शिव मंदिर परिसर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं।आज मीठे जल से रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं।माता दुर्गा का 108 नाम जप करने से धन,सम्पदा व ऐश्वर्य का सुआगमन होता है। तीर्थ करें। विग्रह पूजन करें। घर मे पारद का शिवलिंग लाकर उनकी उपासना व मधु तथा जलाभिषेक से भगवान शिव की अनन्य भक्ति प्राप्त होगी। धार्मिक पुस्तकों का दान करे पाठ करें। विहंगों को दाना पानी दें।

क्या न करें-बहुत आवश्यक न हो तो किसी से उधार मत लें।कर्ज से बचें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article