Aaj Ka Panchang 19 November 2022 in Hindi Today: 19 नवम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज-- आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की दशमी है।10:21am के बाद एकादशी है।संकट निवारण हेतु शनिवार का पावन व्रत है।उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। सूर्य वृश्चिक राशि में है। भगवान शिव जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें ।
Aaj Ka Panchang 19 November 2022
भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।
आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें।इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)
| दिनांक | 19 नवम्बर 2022 |
| दिवस | शनिवार |
| माह | मार्गशीर्ष,कृष्ण पक्ष |
| तिथि | दशमी 10:21am तक फिर एकादशी |
| सूर्योदय | 06:47am |
| सूर्यास्त | 05:25pm |
| नक्षत्र | उत्तराफाल्गुनी |
| सूर्य राशि | वृश्चिक |
| चन्द्र राशि | कन्या |
| करण | विष्टि |
| योग | विषकम्भ |
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
| शुभ मुहूर्त | समय | अशुभ मुहूर्त | समय |
| अभिजीत मुहूर्त | 11:58am से 12:40 pm तक | राहुकाल | प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | 02:31pm से 03:26 pm तक | ||
| गोधुली मुहूर्त | 06:41pm से 07:06pm तक |
