आज का पंचांग 18 January 2026 (रविवार, मौनी अमावस्या): आज मौनी अमावस्या पर किस समय करें दान और स्नान, कब करें पूजा-पाठ, जानिए पंचांग से

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 18 January 2026 (रविवार): मौनी अमावस्या के दिन आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय क्या होगा। यह आप 18 जनवरी के पंचांग से जान सकते हैं। 18 जनवरी के दिन के शुभ मुहूर्तों को चुनकर आप इस दौरान स्नान, दान और ध्यान आदि कार्यों को कर सकते हैं।

आज का पंचांग 18 January 2026 (रविवार, मौनी अमावस्या): आज माघ माह की अमावस्या तिथि है, जिसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इसके बाद उत्तराषाढ़ा लग जाएगा। योग हर्षण रात 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वज्र योग लग जाएगा। करण चतुष्पाद दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इसके बाद नाग करण रहेगा।

18 जनवरी का पंचांग

18 जनवरी का पंचांग

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मकर राशि में सूर्य, बुध और मंगल के साथ शुक्र रहेंगे। वहीं, शाम 4 बजकर 41 मिनट पर चंद्रमा भी मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इससे पहले चंद्रमा धनु में रहेंगे। मीन राशि में न्यायाधीश शनि की मौजूदगी रहेगी। मिथुन में देवगुरु बृहस्पति व मायावी राहु कुंभ और केतु सिंह में बैठे रहेंगे। आइए जानते हैं कि आज का पंचांग क्या कह रहा है।

End of Feed