आज का पंचांग, 16 January 2026 (प्रदोष व्रत): माघ महीने का पहला प्रदोष व्रत आज, जानिए किस समय पर करें पूजा-पाठ और शुभ कार्य

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 16 January 2026 (प्रदोष व्रत): आज माघ माह के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत है। आज के दिन किस समय पर पूजन और शुभ कार्य करें, इसके बारे में आप आज के पंचांग से जान सकते हैं। आइए आज के पंचांग से जानते हैं कि आज के दिन किस समय पर पूजा पाठ करें?

आज का पंचांग 16 January 2026 (शुक्रवार / माघ कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत): आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी शाम 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगी, फिर चतुर्दशी लग जाएगी। नक्षत्र मूल पूर्ण रात्रि तक रहेगा। चंद्रमा धनु राशि में है। योग ध्रुव शाम 9 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। करण गर सुबह 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 17 जनवरी सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। ये बहुत शुभ योग हैं।

16 जनवरी का पंचांग

16 जनवरी का पंचांग

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

सूर्य सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर उदय होगा और शाम 5 बजकर 47 मिनट पर अस्त होगा। चंद्रमा 17 जनवरी सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर उदय होगा। दिन की लंबाई 10 घंटे 32 मिनट 5 सेकंड और रात की 13 घंटे 27 मिनट 45 सेकंड रहेगी।

End of Feed