अध्यात्म

Aaj ka Panchang 12 March 2023 : आज भगवान सूर्य का निमित्त पावन पर्व, देखें आज के शुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Mar 11, 2023, 08:06 PM IST

Aaj ka Panchang 12 March 2023 in Hindi : ​आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की पञ्चमी है।आज भगवान सूर्य के निमित्त पावन पर्व है। सूर्य अभी कुम्भ में रहेंगे।स्वाती नक्षत्र व व्याघात योग है। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। देखें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त ।

Image

Aaj ka Panchang 12 March 2023

Aaj ka Panchang 12 March 2023 in Hindi 12 मार्च 2023 का पंचांग :

आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की पञ्चमी है।आज भगवान सूर्य के निमित्त पावन पर्व है। सूर्य अभी कुम्भ में रहेंगे।स्वाती नक्षत्र व व्याघात योग है। आज सूर्योपासना का महान पर्व है।तिल व गुड़ का दान करें। माता दुर्गा जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।लोग सन्तान प्राप्ति के लिए भगवान आदित्य जी का पावन व्रत भी रखते हैं।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। इस पावन अवसर पर माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व माता के 32 नामों का जप करें।तिल व कम्बल का दान करें।आज माता लक्ष्मी जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक12 मार्च 2023
दिवसरविवार
माहचैत्र ,कृष्‍ण पक्ष
तिथि पञ्चमी
सूर्योदय06:35 a.m
सूर्यास्त06:27 pm
नक्षत्रस्‍वाती
सूर्य राशिकुम्‍भ
चन्द्र राशितुला
करणकौलव
योगव्‍याघ्‍ा

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:53 am से 12:45 pm तकराहुकालसायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक
विजय मुहूर्त02:31 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:41 pm से 07:06 pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article