अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा आज, पंचांग से जानिए दिनभर के शुभ मुहूर्त, योग, करण और नक्षत्र

Aaj Ka Panchang 11 November 2026: आज भाई दूज ही नहीं, चित्रगुप्त पूजा भी है। साथ ही यम द्वितीया और चन्द्र दर्शन का विशेष संयोग बन रहा है। चलिए पंचांग से जानें आज के दिन के शुभ मुहूर्त, योग, करण, राहुकाल का समय और नक्षत्र आदि के बारे में।

Image

11 नवंबर 2026 का पंचांग

Aaj Ka Panchang 11 November 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 नवंबर 2026 के दिन का आरंभ कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से हुआ है, जो दोपहर 03:53 बजे तक रहेगी। इसके बाद कल सुबह तक तृतीया तिथि रहने वाली है। साथ ही आज चतुर्थ चातुर्मास का 21वां दिन, भाई दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा और चन्द्र दर्शन है। इसके अलावा प्रात: काल में अनुराधा नक्षत्र रहेगा, जिसका समापन सुबह 11:38 बजे होगा। अनुराधा नक्षत्र के बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। चलिए अब जानें 11 नवंबर 2026, बुधवार के दिन की पूरी ज्योतिषीय गणना के बारे में।

आज के शुभ-अशुभ योग

अतिगण्ड योग से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो सुबह 03:40 बजे तक था। इसके बाद सुकर्मा योग प्रभावी है। हालांकि, इस बीच सुबह 11:38 बजे विडाल योग बनेगा, जो 12 नवंबर की सुबह 06:41 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और आडल योग सुबह 06:40 बजे से सुबह 11:38 बजे तक आज रहेंगे।

करण

कौलव आज सुबह प्रभावी है, जिसका समापन दोपहर 03:53 बजे होगा। इसके बाद कल सुबह 04:59 बजे तक तैतिल करण का प्रभाव रहेगा।

सूर्योदय से लेकर चन्द्रास्त तक का समय

11 नवंबर 2026 को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 29 मिनट पर होगा। आज चन्द्रास्त शाम 6 बजकर 38 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रोदय सुबह 8 बजकर 36 मिनट पर होगा।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - आज इन 5 मूलांक वालों को होगा विशेष लाभ, जानें अंकफल

11 नवंबर 2026 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:55 से सुबह 5:48 बजे तक
  • प्रातः सन्ध्या: सुबह 5:21 बजे से 6:40 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: नहीं है
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 1:53 बजे से 2:36 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:29 बजे से 5:56 बजे तक
  • सायाह्न सन्ध्या: शाम 5:29 बजे से 6:49 बजे तक
  • अमृत काल: 12 नवंबर को सुबह 4:32 बजे से 6:18 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: रात 11:39 बजे से सुबह 12:32 बजे तक
  • भाई दूज अपराह्न समय: दोपहर 01:10 बजे से 03:20 बजे तक
  • चित्रगुप्त पूजा अपराह्न मुहूर्त: दोपहर 01:10 बजे से 03:20 बजे तक

11 नवंबर 2026 के अशुभ मुहूर्त

  • राहुकाल: दोपहर 12:05 बजे से 1:26 बजे तक
  • यमगण्ड: सुबह 08:02 बजे से 09:23 बजे तक
  • गुलिक काल: सुबह 10:44 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक
  • वर्ज्य: शाम 5:51 बजे से 7:38 बजे तक
  • गण्ड मूल: सुबह 11:38 बजे से सुबह 06:41 बजे तक
  • विंछुड़ो: पूरे दिन

चन्द्र मास और सम्वत (Lunar Month and Samvat)

  • शक संवत: 1948 पराभव
  • गुजराती संवत: 2083 कालयुक्त
  • विक्रम संवत: 2083 सिद्धार्थी
  • चन्द्र मास: कार्तिक- पूर्णिमान्त और आश्विन- अमान्त
  • प्रविष्टे/गते: 26

दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र

  • उत्तर में दिशा शूल है।
  • कुम्भ चक्र पूर्व में है।
  • होमाहुतिसूर्य में है।
  • अग्निवासपृथ्वी में है।
  • राहु का वास दक्षिण-पश्चिम दिशा में है।
  • चंद्रमा का वास उत्तर दिशा में है।
  • शिव जी का वास दोपहर 3:53 बजे तक गौरी के साथ है, जिसके बाद वो सभा में रहेंगे।

सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति

आज सूर्य ग्रह तुला राशि और विशाखा नक्षत्र में रहेंगे, जबकि चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसके अलावा आज सुबह 11:37 बजे चंद्रमा यानी चंद्र ग्रह का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर होगा।

डिस्क्लेमर: ये जानकारी दिए गए पंचांग के आधार पर तैयार की गई है। अलग-अलग क्षेत्र और पंचांग पद्धति के अनुसार तिथि एवं समय में मामूली अंतर संभव है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article