अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : आज खुलेगी इन 7 बर्थडेट्स वालों की किस्मत, होगा बड़ा फायदा

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 24 May 2026 : आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। अच्छा रहेगा या खराब इसकी जानकारी आप आज के अंकफल से कर सकते हैं।

Image

24 मई का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 24 May 2026 : आज 24 मई 2026 है। 24 का संयुक्त अंक चंद्रमा और राहु के प्रभाव से बना है। यह अंक फिल्म, मीडिया, शिक्षा, ज्ञान, वैभव और प्रसिद्धि का कारक माना जाता है। यह एकल अंक 06 की तरह प्रभाव देता है, जिसका स्वामी शुक्र है। शुक्र सुख, आकर्षण, कला और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है। आज का भाग्यांक 03 है, जिसका स्वामी गुरु है। गुरु ज्ञान, लेखन, मीडिया, शिक्षा, आत्मबल और धर्म का कारक माना जाता है। ऐसे में आज का दिन समझदारी, धैर्य और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का रहेगा। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल आपके लिए क्या कह रहा है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति के योग बन रहे हैं। सूर्य, गुरु और शुक्र का प्रभाव आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आने वाले समय में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यवसाय में भी लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज सूर्योपासना करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 69% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। जॉब में जल्द ही उन्नति के संकेत मिल सकते हैं। गुरु और सूर्य का सहयोग कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ा सकता है। व्यवसाय में किसी खास व्यक्ति का सहयोग लाभ देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। व्यवसाय में लाभ और नए अवसर मिलने की संभावना है। जॉब में नई जिम्मेदारी या नई शुरुआत के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत हो सकती है। स्वास्थ्य में कफ से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 6 और 7 रहेगा। व्यवसाय में नई डील या किसी बड़े अवसर से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 7 रहेगा। व्यवसाय में लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। जॉब में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। व्यवसाय में लाभ और प्रगति के योग हैं। गुरु और मंगल का सहयोग आपको जॉब में आगे बढ़ाने में मदद करेगा। भविष्य में प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। शुगर के मरीज सावधानी रखें। आज श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 6 रहेगा। व्यवसाय में सफलता और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। केतु और गुरु का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। सांस से जुड़े मरीज सावधानी रखें। आज सात अन्न और फलों का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 7 रहेगा। व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। बुध, शुक्र और गुरु का प्रभाव नई बिजनेस डील या आर्थिक लाभ दिला सकता है। जॉब में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज मिष्ठान और शीतल जल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। व्यवसाय में गुरु और मंगल का सहयोग नई दिशा दे सकता है। जॉब में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन के योग बन सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article