अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : इन 6 बर्थडेट्स वालों की आज रहेगी चांदी, होगा बड़ा लाभ

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 10 June 2026 : आज का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए काफी बेहतरीन रहने वाला है। आइए जानते हैं कि वे किस बर्थडे के लोग हैं।

Image

10 जून का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 10 June 2026 : आज 10 जून 2026 है। 10 का संयुक्त अंक प्रसिद्धि, धर्म, ज्ञान, नेतृत्व क्षमता और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। यह अंक सूर्य से प्रभावित होता है और व्यक्ति को आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आज का भाग्यांक 08 रहेगा, जिसका स्वामी शनि है। शनि कर्म, अनुशासन, धैर्य, न्याय, जिम्मेदारी और मेहनत के फल का प्रतिनिधित्व करता है। सूर्य और गुरु परस्पर मित्र हैं, जबकि सूर्य और शनि के बीच सामान्य सामंजस्य नहीं माना जाता। अंक 01 के मित्र अंक 02, 03 और 09 हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 02 और 09 रहेगा। सूर्य, चंद्रमा और मंगल का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी में मूलांक 04 और 08 के लोगों का सहयोग मिलने से प्रगति के अवसर बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। व्यवसाय में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में नसों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय उड़द और तिल का दान करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। चंद्रमा, मंगल और गुरु का प्रभाव आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी और व्यवसाय दोनों में प्रगति के संकेत हैं। मूलांक 02 और 06 वाले लोगों का सहयोग लाभ दिला सकता है। आर्थिक मामलों में भी स्थिति बेहतर रहने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। गुरु, चंद्रमा और शनि का प्रभाव करियर में नए अवसर प्रदान कर सकता है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यवसाय में नया कार्य शुरू होने या विस्तार के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय मसूर और चावल का दान करना है। शुभ रंग लाल और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। मीडिया, बैंकिंग, मैनेजमेंट और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। नौकरी में उन्नति और नए अवसर मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में मूलांक 04 और 06 वाले लोगों से लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय मिष्ठान और शीतल जल का दान करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 06 और 07 रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 02 और 03 वाले लोगों का सहयोग लाभदायक रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के संकेत बन रहे हैं। लंबे समय से रुके कार्यों में प्रगति होने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, क्योंकि थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। आज का उपाय सुंदरकांड का पाठ करना है। शुभ रंग नारंगी और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 07 रहेगा। भाग्यांक 08 आपके लिए सहयोगी रहेगा। व्यवसाय में शुक्र और बुध का सकारात्मक प्रभाव लाभ दिला सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में भी स्थिति बेहतर रह सकती है। लीवर से संबंधित समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय श्री सुंदरकांड का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। केतु और शनि का प्रभाव आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में सफलता और विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का लाभ मिलेगा। आंखों से जुड़ी समस्या वाले लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। आज का उपाय सात अन्न का दान करना है। शुभ रंग नीला और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। शनि और शुक्र का प्रभाव आपके लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यवसाय में बड़ी सफलता या नई उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करना है। शुभ रंग पीला और नारंगी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 05 और 08 वाले लोगों का सहयोग लाभदायक रहेगा। नौकरी में मूलांक 04 और 08 के वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन मिलने से कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय गुड़ और शीतल जल का दान करना है। शुभ रंग पीला और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article