Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 16 january 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi: 16 जनवरी 2023 का अंकफल
सुजीत जी महाराज-
आज 16 जनवरी 2023 है। 16 का संयुक्त अंक लाभ,व्यवसाय, धन,वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है।यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है।यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 16-01-2023 का भाग्यांक 06 रहेगा,जिसका स्वामी शुक्र है। सूर्य,गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 07 के मित्र अंक 06,08 तथा 05 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
1.जन्मांक01- शुभ अंक-02 व 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में स्थिति पहले से बहुत बेहतर होगी। भाग्यांक 06 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।व्यवसाय में लाभ है।
स्वास्थ्य-नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
2.जन्मांक02- शुभ अंक-01 व 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
3.जन्मांक03- शुभ अंक-02 व 09
जॉब व व्यवसाय-इस अंक के स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी शुक्र जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं।व्यवसाय में संघर्ष है।
स्वास्थ्य-स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।
4.जन्मांक04- शुभ अंक-05 व 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 06 टीचिंग,मीडिया व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 07 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
5.जन्मांक05- शुभ अंक-05 व 07
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 04 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
6.जन्मांक06- शुभ अंक-07 व 08
जॉब व व्यवसाय-आज जॉब व व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 06 व मित्र अंक 04 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
7.जन्मांक07- शुभ अंक-04 व 05
जॉब व व्यवसाय-उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। जॉब मे पद परिवर्तन संभावित है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
8.जन्मांक08- शुभ अंक-03 व 06
जॉब व व्यवसाय- शुक्र व शनि मित्र हैं।आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। अंक स्वामी शनि व मित्र ग्रह शुक्र तथा बुध बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
9.जन्मांक09 - शुभ अंक-01 व 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में शुक्र ,शनि व मङ्गल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। नामांक 06 व 08 के उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर तनाव सम्भव है।कम्बल व तिल का दान करें।
