Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 09 October 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: सुजीत जी महाराज- आज 09 अक्टूबर 2022 है। 09 का अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 09 में 09 जोड़ते जायं तो भी एकल अंक 09 ही आएगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। आज 09-10-2022 का भाग्यांक 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 09 के मित्र अंक 01,02, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Numerology Today, 9 October 2022: आज का अंक राशिफल
आज का अंक राशिफल (Today Ank Jyotish Rashifal In Hindi)
जन्मांक 01- शुभ अंक 09
जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 07 का स्वामी केतु आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नस सम्बन्धित रोग से ग्रस्त लोग परेशान हो सकते हैं। सूर्य के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।
जन्मांक 02 - शुभ अंक 01
जाँब व व्यवसाय- जाँब मे तनाव रह सकताहै। जन्मांक 03 व 07 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। बिजनेस में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
जन्मांक 03 - शुभ अंक 04
जाँब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु व उसके मित्र ग्रह चन्द्रमा तथा भाग्यस्वामी केतु जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में संघर्ष है।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।
जन्मांक 04 - शुभ अंक 06
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 07 का स्वामी केतु व इस अंक का स्वामी राहु है। बैंकिंग व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में केतु व शनि के अंक क्रमशः 07 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
जन्मांक 05 - शुभ अंक 06
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक06 व 07 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- गाय को गुड़ खिलाएं।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
जन्मांक 06 - शुभ अंक 07
जाँब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-साइनस के मरीज सावधानी बरतें।
जन्मांक 07 - शुभ अंक 04
जाँब व व्यवसाय- जाँब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
जन्मांक 08 - शुभ अंक 05
जाँब व व्यवसाय- आज का दिन जाँब में सफलता का है।इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी केतु व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
जन्मांक 09 - शुभ अंक 02
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल,मित्र ग्रह सूर्य व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 03 व 07 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।अन्न दान करते रहें।
