Aaj Kaun sa Grahan hai, Aaj ka Grahan Kab se kab tak hai (Today Surya Grahan Time in India): रविवार को 21 सितंबर को आश्विन अमवास्या है। इसे सर्व पितृ अमावस्या या महालया अमावस्या भी कहते हैं। 2025 में इस तिथि पर ग्रहण लग रहा है। आज सूर्य ग्रहण कब से कब तक है। देखें ग्रहण कितने बजे से पड़ेगा। आज ग्रहण का सूतक कब से लगेगा- क्या भोजन के समय पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। देखें आज के ग्रहण की पूरी जानकारी।
आज ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक है
टाइम एंड डेट वेबसाइट के अनुसार, 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण संडे को 21 सितंबर को लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और भारत से दिखाई नहीं देगा। 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 10:59 बजे से शुरू होगा। यह ग्रहण अपने चरम पर 22 सितंबर को तड़के 01:12 (am) बजे पर होगा। वहीं इसका समापन 22 सितंबर को सुबह 3:23 (am) बजे पर होगा।
आज के ग्रहण का सूतक कब से है
आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूतक का कोई भी नियम देश में मान्य नहीं होगा।
क्या आज दिन में अंधेरा छाएगा
आज का सूर्य ग्रहण भारत के समय के अनुसार रात के समय लगेगा। ऐसे में यह भारत में नहीं दिखेगा। इस वजह से सूर्य ग्रहण का यहां कोई प्रभाव नहीं है।
क्या आज का सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा
आज का सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह ग्रहण पड़ोसी देशों जैसे पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, अफगानिस्तान के अलावा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), पूरा उत्तरी अमेरिका, पूरा दक्षिण अमेरिका आदि में भी दृश्य नहीं होगा।
क्या आज भोजन कर सकते हैं
आज का सूर्य ग्रहण देश में दृश्य नहीं हैं। ऐसे में सूतक नहीं लगेगा। और दिन में सूतक देखे बिना भोजन किया जा सकता है। आप अपने रुटीन के अनुसार खाना खा सकते हैं।
आज के ग्रहण का सूर्य कैसा दिखेगा
21 सितंबर को आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा। यानी चंद्रमा ग्रहण के दौरान सूर्य के केवल एक ही हिस्से को ढकेगा। इससे आकाश में अर्धचंद्राकार सूर्य (crescent-shaped) नजर आएगा जो कि एक अद्भुत और अलौकिक दृश्य बनाएगा।
आज का ग्रहण कहां दिखेगा
यह दुनिया के दक्षिणी गोलार्ध, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पैसिफिक आईलैंड, अंटार्टिका जैसी जगहों पर नजर आएगा।
