अध्यात्म

7 July 2024 Panchang: आज है जगन्नाथ रथ यात्रा, नोट कर लें आज के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

7 July 2024 Panchang In Hindi: पंचांग अनुसार आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस तिथि पर हर साल जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है। चलिए जानते हैं आज के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Image

7 July 2024 Panchang

7 July 2024 Panchang In Hindi: आज का दिन अत्यंत शुभ है क्योंकि आज पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जा रही है। इस रथ यात्रा का उत्सव विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मन्दिर में हर साल आयोजित किया जाता है। बता दें भगवान जगन्नाथ को भगवान विष्णु का ही एक रूप माना जाता है। पुरी में स्थित इनका मन्दिर भारत के पवित्र चार धामों में से एक है। आज पूरे दिन रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। इस योग में कोई भी शुभ कार्य संपन्न करना उत्तम होता है। चलिए जानते हैं अब आज का पूरा पंचांग।

7 July 2024 Panchang In Hindi

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-आषाढ़ ,शुक्ल पक्ष

तिथि-- द्वितीया

व्रत- गुप्त नवरात्रि व्रत

दिवस-रविवार

सूर्योदय-05:22am

सूर्यास्त-07:24pm

नक्षत्र-पुष्य

चन्द्र राशि- कर्क,स्वामी -चन्द्रमा

सूर्य राशि- मिथुन ,स्वामी -बुध

करण-बालव

योग- हर्षण

7 July 2024 Shubh Muhurat

अभिजीत-11:54am से 12:47 pm

विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:27 pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:34 pm से 07:08 pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:12am से 05:08am तक

अमृत काल-06:09am से 07:57am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:54 से 12:43 तक रात

संध्या पूजन-06:49 pm से 07:41pm तक

दिशा शूल - पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल -सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

क्या करें- आज गुप्त नवरात्रि द्वितीया का पावन व्रत रहें। मन्दिर में भगवान शिव व माता दुर्गा जी की पूजा करें। शिवलिंग पर मधु ,दही, गंगा जल व बेलपत्र अर्पित करें व उनकी उपासना करें। माता बंगलामुखी जगत माता हैं। वह कल्याण करती हैं। गुप्त नवरात्रि व्रत बहुत ही फलदायी है। धन व यश प्राप्ति के लिए माता दुर्गा जी की उपासना बहुत उत्तम है। आज अन्नदान का बहुत महत्व है। आज का उपवास निराजल ,फलाहार या जैसा आपका स्वास्थ्य हो, वैसा ही होगा। काली मन्दिर में प्रसाद अर्पित करें। बंगलामुखी व प्रत्यंगिरा मंन्त्र व अनुष्ठान का आज बहुत महत्व है। माता पीतांबरा का दर्शन करें। किसी भी शिव मंदिर परिसर में पाकड़ , आम , बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। इस गर्मी में जल व मिठाई दान का भी बहुत महत्व है। शिवपुराण व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। काली मन्दिर में भंडारा भी करवा सकते हैं। गो माता को पालक व गुड़ खिलाएं। चिड़ियों को दाना पानी दें। अन्न का दान करें। माता दुर्गा के 108 नाम के जप से कई जन्मों के पापों का शमन होता है। इस समय तांत्रिक पूजाओं का बहुत महत्व है। सप्तश्लोकी दुर्गा का मंत्रात्मक हवन करें। क्या न करे-काम, क्रोध मद व लोभ से बचें।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article