2 August 2024 Jal Time: सावन शिवरात्रि जल चढ़ाने का मुहूर्त, शिव पूजा समय, चार प्रहर पूजा मुहूर्त और निशिता काल समय यहां जानें

2 August 2024 Jal Time: सावन शिवरात्रि का पावन पर्व इस साल 2 अगस्त को मनाया जा रहा है। शिवरात्रि पूजा के लिए निशिता काल समय सबसे शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं 2 अगस्त 2024 पंचांग से सावन शिवरात्रि चार प्रहर पूजा समय और जल चढ़ाने का टाइम।

2 August 2024 Panchang, Sawan Shivratri 2024 Puja Time, Jal Time: 2 अगस्त को श्रावण मास की चतुर्दशी तिथि रहेगी। इस तिथि पर सावन शिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। ये दिन कावड़ जल चढ़ाने के लिए भी शुभ होता है (Kawad Jal Time 2024)। इसके अलावा ज्यादातर श्रद्धालु सावन शिवरात्रि पर ही रुद्राभिषेक भी कराते हैं। शिवरात्रि पर चार प्रहर पूजा (Char Prahar Puja Time) का भी विशेष महत्व माना जाता है। चलिए जानते हैं इस साल सावन शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त (Sawan Shivratri Puja Muhurat) क्या रहेगा और कावड़ जल कब चढ़ेगा (Kawad Jal kab Chadega 2024)।

sawan shivratri 2024 panchang

2 August 2024 Panchang, Sawan Shivratri 2024 Jal Time

सावन शिवरात्रि 2024 जल टाइम (Sawan Shivratri 2024 Jal Time)

सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का समय पूरे दिन रहेगा। लेकिन अगर इस दिन के सबसे शुभ मुहूर्तों की बात करें तो पहला शुभ मुहूर्त दोपहर 12 से दोपहर 12:54 बजे तक है, दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 02:42 पी एम से 03:36 बजे तक है, तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 07:11 से रात 08:14 तक है, चौथा शुभ मुहूर्त देर रात 12:06 से 12:49 तक है।

End of Feed