UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आज यानी 4 दिसंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है।
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023
UPPSC Staff Nurse Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से स्टाफ नर्स (यूनानी) के 27 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें महिला अभ्यर्थियों के लिए 25 पद और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 2 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 7 के तहत 44,900 रुपए से 1,42,400 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई
स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 20 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा यूनानी में डिप्लोमा होना चाहिए।
How to Apply for UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.inपर जाएं।
- फिर यूपीपीएससी स्टाफ नर्स के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
- फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा कर दें।
UPPSC Staff Nurse Application 2023: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी यूपी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 4 दिसंबर से 1 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 125 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
